पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जंगली हाथी ने शहर में जमकर की तोड़फोड़, कड़ी मशक्कत के बाद हुआ काबू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलकाता. पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बुधवार को एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। उसने 100 से ज्यादा घरों और दर्जनों गाड़ियों में तोड़फोड़ की। खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। लोग दहशत के मारे अपने घरों की छत पर पहुंच गए। हाथी को ट्रैंक्युलाइज कर काबू किया...
- मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाथी ने एक मॉल के बाहर पार्किंग में गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।
- डीएफओ बसाब राय ने बताया कि शहर के डाबग्राम, फुलबाड़ी इलाके में हाथी को पहली बार देखा गया है।
- आशंका है कि वह बैकुंठपुर के जंगल से नदी पार कर खाने की तलाश में भटकते हुए यहां पहुंचा होगा।
- हाथी ने किसी को शख्स पर हमला नहीं किया। कड़ी मशक्कत के बाद फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने ट्रैंक्युलाइज कर उसे काबू किया और क्रेन की मदद से वापस जंगल में पहुंचाया।
आगे की स्लाइड्स में देखें, फोटोज...
खबरें और भी हैं...