नई दिल्ली. कनॉट प्लेस में मंगलवार रात नशे में धुत लड़की और उसके डॉक्टर दोस्त का एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें लड़की हॉस्पिटल के डॉक्टर और पुलिस से बदसलूकी करते हुए देखी जा सकती है। पुलिस के बार-बार समझाने के बाद भी लड़की ने एक ना सुनी और लगातार बदसलूकी करती रही। लड़की ने कैसे किया हंगामा...
- कनॉट प्लेस में मर्सडीज से बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद लड़की और उसके दोस्त ने हंगामा किया।
- लड़की ने बाइक सवार, पुलिसवालों और मीडिया से बदसलूकी की थी।
- जब पुलिसवाले दोनों को पकड़कर मेडिकल के लिए आरएमएल हॉस्पिटल ले गए तो लड़की ने डॉक्टरों को गालियां दीं।
- पुलिस के कागज छीनकर फाड़ दिए और कहा कि दिल्ली पुलिस को अंग्रेजी पढ़नी नहीं आती है।
- सीएमओ ने उसे शांत बैठने के लिए कहा तो लड़की ने कहा, ''शटअप, तेरी औकात नहीं मुझसे बात करने की।''
लड़की और डॉक्टर ने पी थी शराब
- डीसीपी जतिन नरवाल ने dainikbhaskar.com से कहा कि रिपोर्ट में लड़की और उसके दोस्त के नशे में होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने कनॉट प्लेस के एक बार में जमकर शराब पी थी।
- 26 साल की आरोपी लड़की ने MBA की पढ़ाई की है। वहीं, उसका दोस्त प्रशांत अग्रवाल डॉक्टर है, जिसका नोएडा में हॉस्पिटल है।
- कुछ महीने पहले लड़की डॉक्टर के हॉस्पिटल में एचआर थी, लेकिन पिछले दिनों उसने किसी वजह से जॉब छोड़ दी।
- 26 साल की आरोपी लड़की यूपी के सहारनपुर की रहने वाली है और उसके पिता एक पेट्रोल पम्प के मालिक हैं।
- दोनों के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग, नशे में कार चलाने और हंगामा करने का केस दर्ज किया हुआ है।
पुलिस को दी रसूखदार होने की धौंस
- बाइक सवार का आरोप है कि लड़की अपने डैड के रसूख की धमकी दे रही थी। उनके सीबीआई में होने की धौंस दिखाई।
- हंगामे के वीडियो में लड़की को बार-बार बाइक सवार लड़कों का नाम पूछते सुना जा सकता है।
- लड़की उनसे कहती है, "एक बार अपने डैड को फोन करूंगी तो दिक्कत में आ जाओगे।"
- शुरुआत में लड़के उसे अपना नाम नहीं बताते हैं।
- बाद में एक लड़का कहता है कि उसका नाम रोहन है।
- एक शख्स जब हंगामे का वीडियो बनाने लगा, तो लड़की उससे पूछती है कि वह क्यों वीडियो बना रहा है? क्या उसके पास आईडी है?
आगे की स्लाइड्स में देखें, फोटोज और वीडियो...