हैदराबाद. यहां के एक फार्म हाउस में मंगलवार सुबह एक डॉक्टर की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर शशि कुमार (40) ने पहले अपने साथी डॉक्टर पर पिस्टल से गोली चलाई। इसके बाद खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद था। साथ शुरू किया था हॉस्पिटल फिर हुआ विवाद...
- शशि कुमार, उदय कुमार और साईं कुमार ने कुछ साल पहले 15 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से हॉस्पिटल शुरू किया था।
- सोमवार रात शशि ने दोनों पार्टनरों को एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए बुलाया था। वहां उन्हें हॉस्पिटल को लेकर बात करनी थी।
- तीनों डॉक्टर कार से रेस्टोरेंट पहुंचे, लेकिन भीड़ की वजह से वे कार में इंतजार करने लगे। इसी दौरान उदय और शशि के बीच कहा-सुनी हो गई।
- शशि ने उदय पर फायर कर दिया। जख्मी उदय हॉस्पिटल में एडमिट है।
- शशि मौके से भाग निकला। पुलिस उसे तलाश करती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
- मंगलवार सुबह एक दोस्त के फार्म हाउस से शशि की लाश बरामद की गई।
- पुलिस को शशि के पास जहर की बोतल और सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपने पार्टनरों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
- बताया जाता है कि शशि उदय कुमार के सीईओ और साईं कुमार के मैनेजिंग डायरेक्टर बनने से अपसेट था।
- इसी बात को लेकर तीनों दोस्तों के बीच विवाद हुआ था।
आगे की स्लाइड में देखें फोटो...