श्रीनगर (जम्मू एंड कश्मीर). नॉर्थ कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकियों के साथ एक मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं। शनिवार इस एनकाउंटर में चार आतंकियों के मारे जाने की खबर है। क्या बताया पुलिस ने...
- आतंकियों और जवानों के बीच यह मुठभेड़ शुक्रवार से चल रही थी।
- एक सीनियर पुलिस अफसर के मुताबिक, यह एनकाउंटर चौकीबल बॉर्डर एरिया में हुआ।
- पहले जवानों के घायल होने की खबर आई थी।
ऑपरेशन में एक घर को उड़ा दिया
- पुलिस के मुताबिक, आतंकी जिस घर में छुपे थे उसे ऑपरेशन के दौरान ब्लास्ट कर उड़ा दिया गया।
- पुलिस ने बताया कि जब फोर्स उनके करीब पहुंची तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी।
- इस एनकाउंटर में दो लोगों के घायल होने की खबर है। इन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया गया है।
- इस ऑपरेशन को राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) और सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) ने चलाया।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...