बहादुरगढ़. हरियाणा के बहादुरगढ़ के दाबोदा गांव के नजदीक एक प्राइवेट बस और स्कूल बस की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल जा रही दो लड़कियों की मौत हो गई। 25 घायल बताए जा रहे हैं। इनमें कई बच्चे भी हैं। घायलों को बहादुरगढ़ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसा मंगलवार सुबह 7.45 बजे हुआ।
(पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें) पढ़ें दिन की बाकी बड़ी खबरें... नेपाल के पूर्व पीएम सुशील कुमार कोइराला का निधन
काठमांडू. नेपाली कांग्रेस के प्रेसिडेंट और देश के पूर्व पीएम सुशील कुमार कोइराला का सोमवार देर रात निधन हो गया। उन्हें लंबे वक्त से निमोनिया और कैंसर था। वे 11 फरवरी 2014 से 10 अक्टूबर 2015 तक नेपाल के प्रधानमंत्री रहे। उनके तीन भाई भी नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। सुशील कोईराला के चचेरे भाई मैत्रिका प्रसाद कोइराला, गिरिजा प्रसाद कोइराला और बिश्वेश्वर प्रसाद कोइराला भी नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वे 22 सितंबर 2010 से नेपाली कांग्रेस पार्टी के प्रेसिडेंट थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कोइराला के निधन पर शोक जताया है।
------------------
ट्रेन में जल्द मिलेगी 25 वेरायटी की चाय
नई दिल्ली. जल्द ही भारतीय रेल में आपको चाय की 25 वेरायटीज टेस्ट करने को मिलने वाली हैं। एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया जा रहा है, जिससे ऑर्डर दिए जा सकेंगे। देशी से लेकर ‘आम पापड़ चाय’ और ‘हरी मिर्च चाय’ तक मिलेगी। इसके लिए आईआरसीटीसी ने मशहूर टी कैफे चेन चायोस के साथ करार किया है। इसके अलावा, आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए एक नया ऑफर भी पेश किया है। इसके तहत ई-कैटरिंग के तहत 300 रुपए से अधिक का खाना ऑर्डर करने वाले यात्रियों को 10 फीसद रकम कैश बैक के रूप में वापस मिलेगी।
----------------------
बाबा से सोने की चेन लेकर विवादों में फंसी देवेंद्र फड़णवीस की पत्नी
पुणे. यहां एक कॉलेज प्रोग्राम के दौरान बाबा से गोल्ड चेन लेने वाली महाराष्ट्र सीएम की पत्नी अमृता को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। घटना सोमवार की है। अमृता कॉलेज प्रोग्राम के दौरान स्टेज पर मौजूद बाबा गुरवानंद से आशीर्वाद लेने गईं। बाबा ने हवा में हाथ घुमाया और एक गोल्ड चेन उनके हाथ में नजर आने लगी। बाबा ने यह चेन अमृता को दी। अमृता ने सोमवार को कहा कि वे चमत्कारों में भरोसा नहीं करतीं। वहीं, अंधविश्वास के खिलाफ काम करने वाले एक्टिविस्ट अविनाश पाटिल ने कहा कि वे बाबा को चैलेंज देते हैं कि हमारे सामने ये चमत्कार करके दिखाएं। हम उन्हें 21 लाख का कैश अवॉर्ड देंगे। देवेंद्र फड़णवीस ने अब तक इस मामले पर कुछ नहीं कहा है।
-------
ISIS: मोहम्मद एमवाजी है 'जिहादी जॉन', बीटल्स गैंग ने की थी 27 बंधकों की हत्या
लंदन. ब्रिटिश अफसरों ने आईएसआईएस के मारे गए आतंकी 'जिहादी जॉन' की पहचान कर ली है। इसका नाम मोहम्मद एमवाजी बताया जा रहा है। एमवाजी ने बीटल्स नाम का आतंकी गुट भी बनाया था। लंदन में रहने वाला एमवाजी पॉपुलर ब्रिटिश रॉकबैंड बीटल्स का फैन था। बीटल्स के लीड सिंगर रहे जॉन लेनन के नाम पर ही उसने अपना नाम रख लिया।
(पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...) -------
अमित शाह ने कहा- मोदी का पीएम बनना हिंदुत्व के लिए गर्व की बात
वृंदावन (यूपी). अमित शाह का कहना है कि नरेंद्र मोदी पहले ऐसे पीएम हैं, जिन्होंने बनारस में गंगा घाट पर आरती की। उन्होंने काशी में आरती कर लाखों लोगों के मन में उम्मीद बांध दी है कि वे हमारे कल्चर को बचाएंगे। उनके विचारों से देश का आध्यात्मिक विकास भी होगा।
(पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)