पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

PAK से फरार हो चुका है मसूद अजहर, अफगानिस्तान में छुपे होने का शक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. मौलाना मसूद अजहर पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों के हाथ नहीं लग सका था। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पठानकोट एयरबेस पर जनवरी में हमले के फौरन बाद अजहर फरार हो गया था। पाकिस्तानी अफसरों का मानना है कि मसूद अफगानिस्तान में छुपा हो सकता है। हमले के बाद ऐसी खबरें आई थीं कि अजहर पाकिस्तान की हिरासत में है। नया खुलासा कैसे आया सामने...
- पठानकोट हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को बताया था कि इसका मास्टरमाइंड अजहर है।
- भारत ने सबूत दिए तो पाकिस्तान को कार्रवाई करनी पड़ी। नवाज शरीफ ने खुद इस बारे में पहल की थी।
- मसूद अजहर के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकियों को गिरफ्तार किया गया।
-एनडीटीवी ने पाकिस्तान सरकार के सोर्सेस के हवाले से खबर दी कि जब मसूद अजहर के बहावलपुर वाले ठिकाने और मदरसों पर छापे मारे गए तो वह वहां नहीं मिला। बताया जाता है कि कार्रवाई की भनक लगते ही वह फरार हो गया था।
कहां हो सकता है आतंकी सरगना?
- रिपोर्ट में पाकिस्तानी अफसरों के हवाले से कहा गया है कि अजहर अफगानिस्तान में छुपा हो सकता है।
- जैश के कई आतंकी अब भी पाकिस्तान की हिरासत में हैं।
- पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार के कुछ मंत्रियों ने तो हमले के बाद अजहर को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की थी। लेकिन नवाज सरकार के किसी मंत्री ने इस बारे में कुछ नहीं कहा था।
- कुछ खबरों में तब कहा गया था कि अजहर को उसके ही घर में नजरबंद किया गया है।
- पठानकोट हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच फॉरेन सेक्रेटरी लेवल की बातचीत टल चुकी है।
Q&A : कौन है मौलाना मसूद अजहर, पठानकोट हमले के मामले में अब तक क्या हुआ?
1. कब हुआ पठानकोट हमला?
- 2 जनवरी की सुबह छह पाकिस्तानी आतंकियों ने पठानकोट एयरबेस पर हमला किया। इसमें सात जवान शहीद हो गए।
- 36 घंटे एनकाउंटर और तीन दिन कॉम्बिंग ऑपरेशन चला।
- हमले का मास्टरमाइंड जैश-ए-मोहम्मद का चीफ मौलाना मसूद अजहर है।
- अजहर को 1999 में कंधार प्लेन हाईजैक केस में पैसेंजरों की रिहाई के बदले छोड़ा गया था।
- भारत ने आतंकियों की उनके हैंडलर्स से बातचीत की कॉल डिटेल्स और उनसे मिले पाकिस्तान में बने सामानों के सबूत पड़ोसी देश को सौंपे हैं।
- पाक मीडिया का दावा है कि मसूद अजहर को हिरासत में लिया जा चुका है। लेकिन पाकिस्तान इससे इनकार कर रहा है।
- इस बीच, भारत-पाक फॉरेन सेक्रेटरी लेवल की 15 जनवरी को जो बातचीत होनी थी, नहीं हुई।
2. किस हाईजैकिंग केस में छोड़ा गया था अजहर?
- अजहर वही आतंकी है, जिसे 16 साल पहले प्लेन हाईजैक किए जाने के बाद कंधार में छोड़ा गया था।
- 24 दिसंबर, 1999 को पांच हथियारबंद आतंकवादियों ने 178 पैसेंजरों के साथ इंडियन एयरलाइन्स के आईसी-814 प्लेन को काठमांडू से हाईजैक किया था।
- प्लेन को अमृतसर, लाहौर और दुबई के रास्ते अफगानिस्तान के कंधार एयरपोर्ट ले जाया गया था।
- आतंकियों ने भारत सरकार से 178 पैसेंजरों को छोड़ने के बदले तीन आतंकियों की रिहाई का सौदा किया।
- उस वक्त की अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने पैसेंजरों की जान बचाने के लिए तीनों आतंकियों को छोड़ने का फैसला किया।
- भारत की जेलों में बंद आतंकी मौलाना मसूद अजहर, मुश्ताक अहमद जरगर और अहमद उमर सईद शेख को कंधार ले जाया गया था।
- इसी मसूद अजहर ने 2000 में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद बनाया था।
3. रिहाई के बाद अजहर ने क्या किया?
- रिहाई के बाद अजहर तालिबान की मदद से अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान पहुंचा। उसने कश्मीर में इंडियन फोर्स से लड़ने के लिए जैश-ए-मोहम्मद बनाया।
- यह भी आरोप लगता रहा है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई जैश के आकाओं की मदद करती है।
- 2001 में पार्लियामेंट में हुए आतंकी हमले में अजहर प्राइम सस्पेक्ट था।
- उस वक्त पाकिस्तान ने अजहर के खिलाफ कार्रवाई करने और उसे भारत को सौंपने से इनकार कर दिया था।
- खुफिया एजेंसियां मानती हैं कि पाकिस्तानी मिलिट्री अजहर जैसे आतंकियों को कोल्ड स्टोरेज में रखती हैं, जो उन्हें भारत के खिलाफ लड़ाई में मदद करते हैं। मिलिट्री उन्हें कट्टरपंथी के रूप में पेश करती है, ताकि उन पर कार्रवाई न करनी पड़े।
4. एयरबेस हमले में क्या है अजहर का रोल?
- एयरबेस पर हमला करने वाले आतंकियों ने पाकिस्तान के बहावलपुर में सैटेलाइट फोन के जरिए बातचीत की थी।
- एयरबेस अटैक के टेररिस्ट ने जिन नंबरों से बात की थी, वे पाकिस्तान को दिए जा चुके हैं।
- यह भी खुफिया जानकारी मिली थी कि पिछले दिनों अजहर ने फोन के जरिए एक बड़ी रैली को ऐड्रेस किया था, जिसमें उसने भारत के खिलाफ फिर से जिहाद शुरू करने का एलान किया था।
5. पाकिस्तान में कहां से ऑपरेट करता है अजहर?
- अजहर का अड्डा फिलहाल पाकिस्तान के पंजाब प्रोविन्स का बहावलपुर है। वह यहीं जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को ट्रेनिंग देता है।
- 2014 में इंडियन इंटेलिजेंस अफसरों ने अलर्ट जारी किया था कि अजहर फिर से प्लेन हाईजैक करने की साजिश रच रहा है।
6. क्या अजहर पर केस चलाएगा पाकिस्तान?
- ज्यादा उम्मीद नहीं है, क्योंकि मुंबई हमलों के बाद इंटरनेशनल प्रेशर के चलते पाकिस्तान ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जकीउर रहमान लखवी को तो पकड़ा था, लेकिन उस पर आज तक मजबूत केस नहीं चल पाया।
- मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज मोहम्मद सईद को भी पाकिस्तानी एजेंसियां ज्यादा दिन जेल में नहीं रख पाईं।
- 26/11 के केस में पाकिस्तान में बनी स्पेशल कोर्ट में जज बार-बार बदलते रहे। सुनवाई कई बार टलती रही।
7. जिस कमेटी में आईएसआई और पाक मिलिट्री के अफसर, क्या वह कर पाएगी जांच?
- नवाज शरीफ ने एक जांच कमेटी बनाई है, जो पठानकोट हमले को लेकर सबूतों और आरोपों की जांच करेगी।
- कमेटी में टॉप सिविल और मिलिट्री सिक्युरिटी अफसर, जैसे काउन्टर टेररिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) के आईजी, एडिशनल आईजी (सीटीडी), खैबर पख्तूनवा आईबी के डायरेक्टर, फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) के डायरेक्टर, आईएसआई से ब्रिगेडियर नोमान सईद और मिलिट्री इंटेलिजेंस से ले. कर्नल इरफान मिर्जा हैं।
- इस कमेटी से कार्रवाई की ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती, क्योंकि आईएसआई भारत के खिलाफ आतंकियों की मदद करती रही है।
- पाक मिलिट्री के भी कुछ अफसरों पर आतंकियों की मदद के आरोप लगते रहे हैं।
- अफगानिस्तान में इंडियन मिशन पर बीते 10 दिनों में हुए तीन हमलों में पाकिस्तानी मिलिट्री के अफसरों का हाथ माना जा रहा है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें, कैसे फंडिंग करता है अजहर...
खबरें और भी हैं...