मुंबई. नरेंद्र मोदी शनिवार को गिरगांव चौपाटी पर 'मेक इन इंडिया वीक' समिट में पहुंच चुके हैं। उन्होंने 'मेक इन इंडिया सेंटर एक्सपो' का इनॉगरेशन किया। इससे पहले मोदी ने बॉम्बे आर्ट सोसाइटी की बिल्डिंग का इनॉगरेशन किया था। छह दिन तक चलने वाले इस प्रोग्राम में मुंबई को बिजनेस डेस्टिनेशन के लिए इस्टैब्लिश करने वाले कई इवेंट ऑर्गनाइज किए जाएंगे। मोदी ने शुक्रवार को किया था ट्वीट- मुंबई में मेक इन इंडिया वीक लॉन्च करूंगा...
- मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट किया था- "कल मैं मुंबई में #makeinindia week का इनॉगरेशन करूंगा। मेक इन इंडिया इनिशिएटिव के तहत यह भारत को बिजनेस की बेहतर अपॉरच्युनिटी प्रदान करेगा।"
- मेक इन इंडिया मोदी का एक फ्लैगशिप प्रोग्राम है। इसे पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था।
- इनिशिएटिव को लॉन्च किए जाने के बाद भारत ने एफडीआई के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन अमेरिका और चीन को पीछे छोड़ दिया था।
- शनिवार को मोदी ने मुंबई पहुंचकर बॉम्बे आर्ट सोसाइटी की नई बिल्डिंग का इनॉगरेशन किया।
- वर्ली स्थित गिरगांव चौपाटी पर समिट के इनॉगरेशन के बाद मोदी देश-विदेश से आए बिजनेस लीडर्स के सामने स्पीच देंगे।
- माना जा रहा है कि समिट में मोदी बिजनेस लीडर्स से मुलाकात कर सकते हैं।
- 'मेक इन इंडिया' वीक का मकसद भारत को दुनिया भर में मैन्युफैाक्चरिंग डेस्टिनेशन के रूप में पेश करना है।
- हालांकि, समिट को लेकर राजनीति होने की भी आशंका है। शुक्रवार को शिवसेना ने कहा कि पार्टी चीफ उद्धव ठाकरे को शनिवार को होने वाले डिनर में इनवाइट नहीं किया गया। डिनर में मोदी समेत कई हस्तियां शामिल होंगी।
आर्ट सोसाइटी के प्रोग्राम में क्या बोले मोदी?
- "बॉम्बे आर्ट सोसाइटी तीन सदियों की साक्षी रही है। आर्ट की ताकत दरअसल उसमें छिपा मैसेज है।"
- "आर्ट उम्र, जाति, क्षेत्र, धर्म और वक्त से परे होता है।"
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था मामला...
- पिछले हफ्ते बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को साउथ मुंबई में गिरगांव चौपाटी पर 'मेक इंडिया वीक' प्रोग्राम की इजाजत देने से इनकार कर दिया था।
- 2001 में हाईकोर्ट ने बीच पर एक्टिविटीज की निगरानी के लिए एक कमेटी बनाई थी।
मेक इन इंडिया समिट
- 6 दिन चलने वाले इस प्रोग्राम में देश-विदेश से करीब 10 हजार लोग शामिल होंगे।
- इस प्रोग्राम से महाराष्ट्र सरकार का मकसद राज्य को फाइनेंशियल हब के रूप में पेश करना है।
- फिल्मों के फेमस आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई को समिट के लिए आलीशान सेट बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी।
- एक अफसर के मुताबिक, मेक इन इंडिया समिट को आप कॉर्निवाल भी कह सकते हैं। यह सबके लिए होगा। हम चाहते हैं कि पूरा शहर साथ मिलकर सेलिब्रेट करे।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...