नई दिल्ली. भारत-पाकिस्तान के बीच कॉम्प्रिहेंसिव बाइलेटरल डायलॉग होने वाली है। इसके तहत दोनों देशों के फॉरेन मिनिस्टर की मीटिंग होनी है। लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो पाक के एफ-16 फाइटर प्लेन खरीदे जाने और परवेज मुशर्रफ के बयानों से बातचीत की प्रोसेस पर असर पड़ेगा। पाक ने कहा, फाइटर प्लेन के मुद्दे पर भारत का रवैया चौंकाने वाला...
- अमेरिका ने हाल ही में एफ-16 फाइटर प्लेन पाकिस्तान को बेचने की बात कही थी।
- भारत ने दिल्ली में अमेरिकी एंबेसडर रिचर्ड वर्मा से पाकिस्तान को फाइटर जेट दिए जाने पर बाकायदा आपत्ति जताई थी।
- रविवार को पाकिस्तान ने कहा कि भारत का इस मुद्दे पर निराशाजनक और चौंकाने वाला है।
- 'भारत के पास एक बड़ी आर्मी है। वह भी बड़ी संख्या में डिफेंस इक्विपमेंट्स को इम्पोर्ट करता है।'
- वहीं, भारत के विरोध जताने के बाद अमेरिका भी बैकफुट पर आया।
- अमेरिकी फॉरेन डिपार्टमेंट के एक अफसर ने कहा कि एफ-16 फाइटर पाकिस्तान में काउटंर टेररिज्म ऑपरेशन में कितना सफल होगा, इसको लेकर थोड़ा संशय है।
कितना पड़ेगा असर?
- भारतीय अफसरों का मानना है कि जब पाकिस्तान पर पठानकोट अटैक के आतंकियों पर कार्रवाई करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इस स्थिति में एफ-16 मसले पर भारत का सख्त रुख असर डालेगा।
- वहीं पाकिस्तान ने कहा है कि आतंक के खात्मे के लिए अमेरिका का नजदीकी मददगार कैसे बन सकता है?
- बता दें कि पाक को एफ-16 बेचे जाने के अनाउंसमेंट के चलते दोनों देशों के बीच होने वाली फॉरेन सेक्रेटरी लेवल की बातचीत की डेट पर असर पड़ा है।
- इससे पहले भारत ने कहा था कि दोनों देशों के बीच फॉरेन सेक्रेटरी लेवल की बातचीत जल्द होगी।
मुशर्रफ के बयान ने भी डाला असर
- पाकिस्तान के पूर्व प्रेसिडेंट परवेज मुशर्रफ ने कहा था कि आईएसआई, जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के टेररिस्ट को ट्रेनिंग देती है।
- डेविड हेडली ने भी अपनी गवाही में मुंबई हमले में पाकिस्तानी इंटेलिजेंस एजेंसियों के दखल की बात कही है।
- वहीं, बीजेपी के सूत्रों का कहना है कि सही मायने में मुशर्रफ नहीं चाहते कि दोनों देशों के बीच रिलेशन सुधरें।
हेडली की गवाही का रहेगा अहम रोल
- मुंबई हमले में दोषी करार दिया गया हेडली अमेरिका में सजा काट रहा है। मुंबई की कोर्ट में उसकी कई गवाही हुई हैं।
- भारत ने साफ कर दिया है कि वह हेडली के बयानों को मानेगा। वहीं पाकिस्तान ने उसके बयान को मानने से इनकार कर दिया।
- साफ है कि पाकिस्तान के रवैये से भारत को झटका लगा है।
- भारत ने ये भी कहा था कि मुंबई अटैक की पाक में चल रही सुनवाई से इस्लामाबाद के आतंक के खात्मे को लेकर कमिटमेंट का पता लगेगा।
पठानकोट अटैक के दोषियों पर भी कोई एक्शन नहीं
- पाकिस्तान ने एयरबेस अटैक के रिस्पॉन्सिबल माने जा रहे जैश चीफ मसूद अजहर के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
- पाकिस्तान ने यह भी कन्फर्म नहीं किया है कि मसूद को अरेस्ट किया गया है। भारत के पास इसकी भी कोई इन्फॉर्मेशन नहीं है।
- हाल ही में पाक के अफसरों के हवाले से एक न्यूज चैनल ने कहा था कि अजहर अफगानिस्तान भाग चुका है।
पाकिस्तान के सपोर्ट में था ओबामा प्रशासन
- बता दें कि भारत के कड़े विरोध के बावजूद ओबामा प्रशासन ने एफ-16 डील को जायज ठहराया था।
- अमेरिका के मुताबिक, पाकिस्तान के एंटी-टेररिज्म कैंपेन के लिए ये बहुत जरूरी है।
- भारत ओबामा एडमिनिस्ट्रेशन के इस तर्क से सहमत नहीं है।
- इससे पहले बीजेपी के नेशनल सेक्रेटरी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा था, "हेडली के बयान से साबित होता है कि पाकिस्तान में कोई नॉन स्टेट एक्टर नहीं है। बल्कि सिर्फ आईएसआई की मदद से चल रहा सीमापार आतंकवाद है।"
- यह भी कहा था, "पाकिस्तान को टेरर स्टेट के रूप में घोषित करने के लिए भारत ग्लोबल लेवल पर सभी कूटनीतिक प्रयास करेगा।"
70 करोड़ की डील
- इस डील के तहत पाकिस्तान को लॉकहीड मार्टिन ग्रुप के इन प्लेन के अलावा रडार और बाकी इक्विपमेंट्स भी मिलेंगे।
- ये प्लेन हर तरह के मौसम में हमला कर सकते हैं।
भारत ने कहा- पाकिस्तान का रिकॉर्ड खराब
- विदेश मंत्रालय ने कहा- पाकिस्तान का रिकॉर्ड बताता है कि वह हथियार बेचे जाने लायक देश नहीं है। हम ओबामा एडमिनिस्ट्रेशन के फैसले से निराश हैं।
- अमेरिका से दूसरे देशों को हथियार बेचने का काम देखने वाली पेंटागन की डिफेंस सिक्युरिटी को-ऑपरेशन एजेंसी ने इस डील को मंजूरी दे दी है।
पाकिस्तान के पास अभी कितने फाइटर्स?
- पाकिस्तान के पास अभी 70 से ज्यादा एफ-16 फाइटर जेट हैं। उसकी एयरफोर्स के जखीरे में फ्रेंच और चीनी अटैक एयरक्राफ्ट्स भी हैं।
- इससे पहले अप्रैल महीने में यूएस स्टेट डिपार्टमेंट ने एक अरब डॉलर की लागत वाले मिलिट्री हार्डवेयर और इक्विपमेंट देने की पाकिस्तान की रिक्वेस्ट को मंजूरी दी थी।
एफ-16 और भारत को मिलने वाले राफेल में कितना होगा फर्क?
| पाकिस्तान को मिलने वाला एफ-16 | भारत को मिलने वाला राफेल | बदलाव के बाद भारत के तेजस से उम्मीद | चीन का सुखोई-27 |
| किसने बनाया | यूएस (लॉकहीड मार्टिन) | फ्रांस (दासौ) | भारत (हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स) | रूस |
| मैक्सिमम स्पीड | 2500 किलोमीटर/घंटा | 2300 किलोमीटर/घंटा | 2200 किलोमीटर/घंटा | 2500 किलोमीटर/घंटा |
| एक बार में रेंज | 2400 किलोमीटर | 3700 किलोमीटर | 3200 किलोमीटर | 3500 किलोमीटर |
| मिसाइलें | 6 एयर टु एयर, 2 एयर टु ग्राउंड | 6 सुपरसोनिक मिसाइलें | 6 एयर टु एयर, एयर टु सरफेस क्रूज मिसाइलें | 5 क्रूज मिसाइलें |
| कीमत | 250 करोड़ रुपए | 380 करोड़ रुपए | 300 करोड़ रुपए | 360 करोड़ रुपए |
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...