मुंबई. एअर इंडिया के एक पैसेंजर ने आरोप लगाया है कि सोमवार सुबह एअर इंडिया की मुंबई से कोच्चि जाने वाली फ्लाइट मच्छरों की वजह से एक घंटा लेट हो गई। पैसेंजर के आरोपों पर एअर इंडिया ने ये तो माना कि फ्लाइट लेट हुई, लेकिन प्लेन खाली कराने के आरोपों को कंपनी ने खारिज कर दिया। पैसेंजरों ने नहीं की थी शिकायत...
- एक फार्मास्युटिकल कंपनी में एग्जीक्युटिव रामा अय्यर ने टीएनएम वेबसाइट को यह जानकारी दी है।
- रामा का आरोप है कि वे कोच्चि जाने के लिए सोमवार सुबह 5.30 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। उन्हें एअर इंडिया की फ्लाइट नंबर एआई-054 में बोर्ड करना था।
- रामा के मुताबिक, सभी पैसेंजर बोर्ड कर चुके थे। एयरक्राफ्ट में काफी मच्छर थे, लेकिन पैसेंजरों ने इसकी शिकायत नहीं की।
- फ्लाइट कैप्टन ने पैसेंजरों से अपने हैंडबैग लेकर प्लेन खाली करने को कहा, ताकि वहां स्प्रे के जरिए मच्छर भगाए जा सकें।
फिर भी नहीं भगाए जा सके मच्छर
- पैसेंजर के मुताबिक, स्प्रे के जरिए मच्छरों को भगाने की कोशिश भी नाकामयाब साबित हुई। प्लेन के अंदर काफी मच्छर मौजूद थे।
- उन्होंने बताया कि मुंबई एयरपोर्ट के करीब ही ‘मीठी नदी’ बहती है। इस वजह से वहां काफी मच्छर रहते हैं।
- रामा के मुताबिक, 5.30 बजे वाली फ्लाइट ने 7.10 पर टेकऑफ किया और वे 8.50 पर कोच्चि पहुंच पाए।
आगे की स्लाइड में देखें फोटो...