J&K में आर्मी की पैट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, 1 जवान शहीद- 7 जख्मी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीनगर.   जम्मू-कश्मीर के शोपियां में गुरुवार सुबह 2:30 बजे आतंकियों ने आर्मी की पैट्रोलिंग पार्टी पर बड़ा हमला बोला। जिसमें 3 जवान शहीद हो गए, जबकि 4 जख्मी हुए। आर्मी के जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों ओर की गोलीबारी में एक महिला की भी मौत हुई है। दोनों तरफ से 1 घंटे तक हुई गोलीबारी... 
 
- घायलों में से एक आर्मी अफसर और एक जवान की हालत गंभीर है। आतंकियों ने शोपियां डिस्ट्रिक्ट में घात लगा कर आर्मी पैट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया। 
- जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की। दोनों ओर से करीब 1 घंटे तक गोलीबारी हुई। 
- इस दौरान जाना बेगान नाम की एक महिला को भी गोली लगी। उस वक्त महिला घर के अंदर ही थी। जिससे उसकी मौत हो गई।
 
कैम्प की तरफ लौट रही थी पैट्रोलिंग पार्टी 
- शोपियां के मैत्रीगाम के एक गांव में आतंकियों के छिपे होने की इन्फॉर्मेशन मिली थी। 
- जिसके बाद 44 राष्ट्रीय रायफल्स की एक टीम ने बुधवार रात वहां सर्च ऑपरेशन किया था। 
- बाद में पैट्रोलिंग पार्टी अपने कैम्प की तरफ लौट रही थी, लेकिन चित्रकुंड गांव के पास आतंकियों ने उस पर हमला बोल दिया। 
- आतंकियों की तलाश में फिर से ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।
 
तीन हफ्ते में चौथा बड़ा हमला 
- जम्मू-कश्मीर में यह 3 हफ्तों में चौथा बड़ा हमला है। 
- हाल ही में कश्मीर में हुए एनकाउंटर्स में 1 मेजर समेत 6 जवान शहीद हुए हैं। 
- पिछले हफ्ते हुए आतंकी हमले में ही मेजर और 3 जवान शहीद हुए थे। 
- मेजर सतीश दहिया (31) हंदवाड़ा में हुए एनकाउंटर में शहीद हुए थे। जवाबी कार्रवाई में 3 आतंकी भी मारे गए थे।  

 
खबरें और भी हैं...