नई दिल्लीः बिजनेसमैन गौतम खेतान को प्रवर्तन निदेशालय ने 3,600 करोड़ रुपए के वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदा मामले में गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि अगस्ता वेस्टलैंड सौदा मामले में जांच के बाद यह पहली गिरफ्तारी है। इस भ्रष्टाचार के उजागर होने के बाद भारत जनवरी में ही 12 हेलीकाप्टरों की खरीद के आदेश को रद्द कर चुका है।
इससे पहले दो पूर्व राज्यपालों एमके नारायणन और वांचू ने सीबीआई को बताया था कि हेलीकॉप्टर की उड़ान की उंचाई में कमी करने का फैसला सैद्धांतिक तौर पर 2003 में लिया गया था, जब केंद्र में एनडीए की सरकार थी।