पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Aao Nri Funding Line Dries Up Donors Say They Regret Backing The Party

‘आप’ से एनआरआई ने बढ़ाई दूरी, पार्टी के फंड में आई कमी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्‍ली. आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की कार्यशैली से नाराज एनआरआई ने पार्टी से दूरी बनाना शुरू कर दिया है। न्‍यूजीलैंड, ऑस्‍ट्रेलिया और अमेरिका में रह रहे काफी संख्‍या में एनआरआई ने न केवल पार्टी को फंड देना बंद कर दिया है, बल्कि उन्‍होंने ‘आप’ को वोट देने के लिए माफी भी मांगी है। इसके लिए एनआरआई ने एक फेसबुक पेज (I am Sorry I voted for AAP) बनाया है। इस फेसबुक पेज से करीब 100 सदस्‍य जुड़े हैं। इनमें से काफी ऐसे लोग हैं, जिन्‍होंने ‘आप’ को लाखों रुपए चंदे के रूप में दिए हैं। कई ऐसे एनआरआई, जिन्‍होंने ‘आप’ को चंदा दिया था और वे ‘आप’ के फेसबुक पेज से जुड़े थे, उन्‍होंने खुद को अनफ्रेंड कर दिया है।
कम हुआ पार्टी का फंड
जब सोमनाथ भारती ने खिड़की एक्‍सटेंशन में सेक्‍स रैकेट का छापा मारा था, तब से एनआरआई ‘आप’ सरकार की कार्यशैली से नाराज हो गए हैं और इस दौरान पार्टी के विदेशी फंड में भी काफी गिरावट आई है। 15 जनवरी से पहले पार्टी को एनआरआई की ओर से फंड के रूप में करीब 10 लाख रुपए रोजाना मिल रहे थे। लेकिन 15 जनवरी के बाद से पार्टी को मिलने वाला विदेशी फंड लाखों से घटकर हजारों में सिमट गया है।
चुनाव जीतने के बाद आई थी पार्टी के विदेशी फंड में तेजी
28 दिसंबर को जब ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, उस दिन पार्टी को चंदे के रूप में 21 लाख रुपए मिले थे। इसके बाद से पार्टी को रोजाना करीब 40 लाख रुपए मिल रहे थे। वहीं 17 जनवरी के बाद से पार्टी को रोजाना औसतन 6 लाख रुपए ही मिल रहे हैं।
आगे पढ़ें: क्‍या कहना है एनआरआई का