पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आम आदमी पार्टी ने पूरे देश में अपना विस्तार करने की योजना बना ली है

दिल्ली के बाद देश में विस्तार के लिए तैयार 'आप': राह में हैं कई चुनौतियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. दिल्ली में प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली में सरकार बनाने की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी (आप) ने पूरे देश में अपना विस्तार करने की योजना बना ली है। असम में पार्टी की ईकाई ने एलान किया है कि आप 2016 में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी के नेता मनोरम गोगोई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि आप कांग्रेस और बीजेपी को टक्कर देगी। गोगोई ने कहा कि अभी यह तय नहीं है कि उनकी पार्टी कितनी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। आप की मुंबई ईकाई के प्रमुख मयंक गांधी ने कहा है कि उनकी पार्टी 2017 में मुंबई नगर निगम के चुनाव लड़ेगी।
इसी बीच, खबर है कि दिल्ली में मनीष सिसोदिया को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। इस खबर को दिल्ली राज्य में अरविंद केजरीवाल के उत्तराधिकारी के रूप सिसोदिया को तैयार करने के रूप में देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर आप के विस्तार से पहले केजरीवाल चाहते हैं कि सिसोदिया के रूप में दिल्ली की सरकार चलाने के लिए उन्हें एक भरोसेमंद नेता तैयार कर लिया जाए। आप के प्रमुख नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेंद्र यादव पहले ही कह चुके हैं कि उनकी पार्टी क्षेत्रीय नहीं है। यादव के मुताबकि, 'हम आप को एक ऐसी पार्टी के रूप में देखते हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर काम करेगी। यह अखिल भारतीय स्तर पर एक ताकत के रूप में उभरेगी। लेकिन यह काम रातोंरात नहीं होगा। यह किस रणनीति के जरिए होगा अभी हमने तय नहीं किया है।' यादव के मुताबिक आप पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और ओडिशा जैसे राज्यों पर नजर गड़ा रही है।
लेकिन सवाल उठता है कि क्या आप राष्ट्रीय पार्टी बन सकती है? आप राष्ट्रीय पार्टी बन सकती है। आप के पास ऐसा नेता हैं, जिनकी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर है। उसके पास बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी जरूरतों को मुहैया कराने वाली लोकप्रिय नीति है, जो इस देश में कहीं भी लोगों को आकर्षित कर सकती है। लेकिन उससे पहले आप को दिल्ली में अच्छी सरकार चलाकर दिखानी होगी। आप को इस बात का अंदाजा है, शायद यही वजह है कि पार्टी ने 2015 में दिल्ली के अलावा कहीं भी चुनाव न लड़ने का फैसला किया था। इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़िए, क्या हैं आप की राह में चुनौतियां: