एबीपी न्यूज-नीलसन सर्वे के अनुसार लोकसभा की 543 सीटों में से बीजेपी को 210 सीटें और कांग्रेस को सिर्फ 81 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। वहीं,
केजरीवाल की आम आदमी पार्टी मात्र 11 सीटें ही जीत पाएगी। इस तरह एनडीए 226 सीटें जीतकर सबसे आगे होगा। हालांकि वह बहुमत के जादुई आंकड़े से वह फिर भी दूर रह जाएगी। यूपीए को मात्र 101 सीटें मिलेंगी। लेफ्ट पार्टियां 30 सीटें जीत सकती हैं, जबकि दूसरी अन्य पार्टियों की झोली में 186 सीटें जा सकती हैं।