पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Air Asia Jet Airways Jetconnect Offer Latest News In Hindi

सस्‍ता हवाई सफर कराने के लिए कंपनियों में मची होड़, कल खत्‍म हो रहा जेट और स्‍पाइस का ऑफर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्‍ली. हवाई सफर कराने वाली कंपनियों में इस समय सस्‍ते टिकट बेचने की होड़ लगी हुई है। एयर एशिया इंडिया 1290 रुपए में टिकट ऑफर कर रही है। इस ऑफर के तहत 21 सितंबर तक बुकिंग कराई जा सकती है और सफर 16 सितंबर, 2014 से 31 मार्च, 2015 क बीच किया जा सकता है।
जेट एयरवेज भी 16 सितंबर, 2014 तक रियायती दरों पर टिकट बेच रहा है। इन टिकटों पर इस साल सात अक्‍टूबर से अगले साल 15 जनवरी के बीच कभी भी यात्रा की जा सकती है। यात्रा इकोनॉमी क्‍लास में और जेट एयरवेज व जेटकनेक्‍ट की घरेलू उड़ानों में ही की जा सकेगी।
बजट कैरियर स्‍पाइसजेट भी 16 सितंबर तक 1999 रुपए में घरेलू रूट के लिए बुंकिंग ऑफर करा रही है। इन टिकटों पर इस साल सात अक्‍टूबर से अगले साल 15 जनवरी के बीच कभी भी यात्रा की जा सकती है।