पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Al Qaeda May Target India\'s Nuclear Plants And Airports, Many Leaders Are Also In Hit List

भारत में हमले के लिए अल-कायदा ने तैयार की लिस्‍ट, मोदी और न्‍यूक्लियर प्‍लांट निशाने पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: अल-कायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी।
नई दिल्‍ली। भारत में अपना ब्रांच खोलने के बाद आतंकवादी संगठन अल-कायदा ने अपनी हिट लिस्‍ट भी तैयार कर ली है। इस लिस्‍ट में भारत के परमाणु प्रतिष्‍ठान, कई अहम एयरपोर्ट्स और तमाम शहरों की महत्‍वपूर्ण जगहें शामिल हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विभिन्‍न पार्टियों के नेता और दूसरी हस्तियां भी आतंकवादियों के निशाने पर हैं। खुफिया एजेंसियों ने अल-कायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी का वीडियो सामने आने के बाद उन जगहों और लोगों की पहचान की है, जिनकी सुरक्षा को खतरा है। एक अंग्रेजी अखबार ने सुरक्षा एजेंसियों के हवाले से कहा कि बेंगलुरु एयरपोर्ट और शहर की आईटी कंपनियां, कानपुर स्थित हिंदुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड और कर्नाटक स्थित कैगा न्‍यूक्लियर प्‍लांट और तुंगभद्र पावर प्‍लांट पर आतंकवादियों की खास नजर है।
सुरक्षा एजेंसियों ने तैयार किया नोट
सुरक्षा एजेंसियों ने अल-कायदा के खतरे पर एक नोट तैयार किया है। इसमें कहा गया है कि जवाहिरी ने वीडियो में जिस तरह कश्‍मीर, गुजरात और असम का जिक्र किया है, उससे उसके खतरनाक मंसूबे का पता चलता है। नोट में कहा गया, "अल-कायदा द्वारा जल्‍द ही अहम ठिकानों पर हमला किया जा सकता है। खतरे के मद्देनजर सभी राज्‍यों को अलर्ट कर दिया गया है। इसके अलावा इन जगहों की सुरक्षा बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया है।"
ये नेता हैं अल-कायदा के निशाने पर:
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री।
लालकृष्‍ण आडवाणी, भाजपा के सीनियर नेता।
उमा भारती, केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता।
प्रवीण तोगड़िया, विश्‍व हिंदू परिषद के अंतरराष्‍ट्रीय महासचिव।
बाबू बजरंगी, बजरंग दल के नेता।
शिवसेना के नेता। हालांकि, किसी खास नेता का नाम नहीं बताया गया है।
सुशील कुमार शिंदे, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस नेता।
नरेंद्र अमीन, गुजरात क्राइम ब्रांच के पूर्व एसीपी।
केपीएस गिल, पंजाब के पूर्व डीजीपी।
कल्‍बे सादिक, शिया स्‍कॉलर।
अरशद मदानी, जमात उलेमा-ए-हिंद के अध्‍यक्ष।
आगे पढ़ें, कर्नाटक, गोवा और आंध्र प्रदेश-तेलंगाना की किन जगहों पर हमला कर सकता है अल-कायदा...