अहमदाबाद. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
अमित शाह के बेटे जय और रिशिता की शादी का रिसेप्शन गुरुवार शाम अहमदाबाद के कर्णावती क्लब में हो रहा है। रिसेप्शन में करीब 6,500 लोग शामिल होने की उम्मीद है। पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए क्लब के जॉगिंग ट्रैक, स्विमिंग पूल और प्ले कोर्ट्स शाम 4 बजे से मेंबर्स के लिए बंद कर दिया गया है। क्लब ने अपने करीब 9,500 मेंबर्स को बल्क एसएमएस भेजकर इसकी जानकारी दी थी। क्लब के 35 साल के इतिहास में यह पहला मौका है, जब इसे सदस्यों के लिए बंद किया गया है।
जय की उनकी कॉलेज की दोस्त रिशिता से 10 फरवरी को शादी हुई थी। रिसेप्शन में कई हाईप्रोफाइल राजनेता, उद्योगपति और बिल्डर्स भी शामिल हो रहे हैँ। इस वजह से वेन्यू पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। पूरा समारोह स्थल सफेद और भगवा रंग में सजा हुआ है। पार्किंग की व्यवस्था मैनेज करने का जिम्मा एक प्राइवेट एजेंसी को सौंपा गया है। क्लब परिसर में करीब 1200 कार की पार्किंग की जगह है। वहीं, क्लब के पास मौजूद एक मैदान पर भी पार्किंग की व्यवस्था है।
आगे की स्लाइड्स में देखें: रिसेप्शन की तैयारियों की तस्वीरें