गाजियाबाद. दिल्ली के मुख्यमंत्री
अरविंद केजरीवाल की बुधवार सुबह तबीयत खराब हो गई, जिसकी वजह से उन्हें चेकअप के लिए अस्पताल जाना पड़ा। उनकी तबीयत में ज्यादा सुधार नहीं है़। उनका आज ऑफिस जाना भी मुश्किल लग रहा है। चेकअप के बाद
केजरीवाल ने बताया कि उन्हें लगातार खांसी हो रही थी। इसलिए वे अस्पताल आए थे। वहीं
केजरीवाल का इलाज करने वाले डॉक्टर सुनील ने बताया कि उन्हें काफी लंबे समय से खांसी की समस्या थी। हमने उनके कई टेस्ट किए हैं जिसमें सीटी स्कैन भी शामिल है। डॉ. सुनील ने बताया कि हमने उनसे आज आराम करने के लिए कहा है। डॉ. सुनील ने कहा कि कुछ टेस्ट की रिपोर्ट गुरुवार को आएगी और जांच के बाद ही हम उनका सही तरीके से इलाज शुरू कर पाएंगे।
दो दिन के
धरने के दौरान सर्द मौसम में
रोड पर रात गुजारने के बाद उन्हें अस्पताल जाना पड़ा।
केजरीवाल अपने कौशांबी स्थित आवास से बुधवार सुबह यशोदा अस्पताल पहुंचे थे। केजरीवाल करीब 45 मिनट तक अस्पताल में चेकअप के लिए रुके। सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल श्वसनतंत्र में संक्रमण से पीड़ित हैं। उन्हें मंगलवार रात बुखार भी था। इस दौरान
केजरीवाल के फैमिली डॉक्टर डॉ. बिपिन मित्तल उनके साथ रहे।
आगे पढ़ें, केजरीवाल की बीमारियों के बारे में