मुंबई. बृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन (बीएमसी) ने करीब दो लाख वाटर बिल डिफॉल्टरर्स की लिस्ट जारी की है। इसमें हैरान करने वाली बात यह है, शिव सेना के संस्थापक और पूर्व प्रमुख दिवंगत बाल
ठाकरे, राज्यसभा सांसद
सचिन तेंडुलकर और सपा नेता अबू आजमी भी डिफॉल्टर्स की इस सूची में शामिल हैं।
बीएमसी ने इस सूची को अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक किया है, जिसमें पानी के बिल के बकायेदारों के नाम हैं। इस सूची में शामिल अन्य बड़े नामों में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एआर अंतुले भी शामिल हैं।
किस पर कितना बकाया
पूर्व मुख्यमंत्री एआर अंतुले - 48777 रुपए
सपा सांसद अबू आजमी- 43617 रुपए
सचिन तेंडुलकर- 16640 रुपए
कानूनी कार्रवाई के बारे में सोच रहा बीएमसी
सिविक बॉडी बीएमसी ने 16 जनवरी, 2014 तक करीब दो लाख उपभोक्ताओं से 1000 करोड़ रुपए की बकाया धनराशि रिकवर की है। बीएमसी के अधाकारी के मुताबिक, 'यह सूची हमारे चौबीस वार्ड ऑफिसों के माध्यम से जुटाई गई जानकारी को आधार बनाकर तैयार की गई है। इसमें कमर्शियल, इंडस्ट्रियल और घरेलू कैटेगरी के कनेक्शनधारक शामिल हैं।'
सिविक बॉडी के अधिकारी का कहना है कि बीएमस जल्दी ही इन डिफॉल्टर्स के खिलाफ एक्शन ले सकती है। यह एक्शन इस हिसाब से तय किया जाएगा कि किस पर कितना बिल बकाया है।
आगे क़ी स्लाइड में-
-अबू आजमी बोलेः कोई बिल बकाया नहीं भेजूंगा बीएमसी को कानूनी नोटिस
-बीएमसी की डिफॉल्टर्स की सूची में सचिन का नाम (लिस्ट का स्क्रीनशॉट)