पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bansal Met Mahesh In Presence Of Vijay Singla

बंसल ने मुंबई जाकर महेश के प्रमोशन की 'डील' की थी फाइनल!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. रेल भवन से निकलने के बाद पवन बंसल ने लगभग नौ बजे पीएम को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। पीएम निवास पर पहुंचने से पहले वे एक घंटे ही रेलमंत्रालय में रुके थे। तभी से उनके इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई थी। कुछ देर पहले ही वे अपनी सरकारी गाड़ी की लाल बत्ती जला कर पीएम निवास पहुचे थे। हालांकि वापस निकलते वक्त उनकी गाड़ी की लालबत्ती बुझी थी। जिसके बाद ये साफ हो गया कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। पीएम निवास से निकलते वक्त पवन बंसल ने मीडिया में खुद इस्तीफे की बात स्वीकार की।
रेलवे में घूसखोरी का पर्दाफाश होने के बाद से अटकलें लगाई जा रही थी कि पवन बंसल आज शाम अपना इस्तीफा सौंप देंगे, लेकिन पांच घंटे तक चले ड्रामे के बाद आखिरकार रात नौ बजे उन्होंने अपना इस्तीफा पीएम को सौंप दिया और वहां से निकलकर वापस अपने निवास पर पहुंचे। उनके साथ ही अश्वनी कुमार को भी पीएम निवास बुलाया गया था। पवन बंसल के पीएम निवास से निकलने के करीब एक घंटे बाद अश्वनी कुमार ने भी पीएम को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। दोनों मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर कर लिए गए हैं। हालांकि अश्वनी कुमार को मंत्रीमंडल से बाहर किया गया है या नहीं इस बात पर अभी कोई फैसला नहीं आया है।
रेल भवन में शायद आखिरी बार आने के बाद पवन बंसल केवल एक घंटे में ही अपने दफ्तर में रुके थे। यहां उन्होंने कुछ जरूरी काम निपटाए। उन्होंने मीडियाकर्मियों से कोई बात नहीं कि लेकिन कहा उन्हें न तो पीएम ने बुलाया है और न ही उन्होंने अभी इस्तीफा दिया है। शुक्रवार शाम सोनिया गांधी और पीएम के बीच हुई मुलाकात करीब एक घंटे चली।
रेल मंत्रालय बचाने के लिए पवन बंसल ने शुक्रवार शाम को बकरे का टोटके का सहारा भी लिया। पवन बंसल ने रेल भवन जाने के लिए घर से निकलने से पहले एक बकरे को कुछ खिलाया, उसे सहलाया और पास खड़ी बंसल की पत्नी ने उनकी नजर उतारी। उनके बेटे की नजर जैसे ही यह सब कैमरे में कैद कर रहे मीडियावालों पर पड़ी, वह उन पर भड़क गए। उन्होंने टीवी चैनलों के कैमरों पर हाथ रखते हुए उन्हें वहां से जाने को कहा। बीजेपी ने बंसल के इस टोटके की खबर पर चुटकी ली है। बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन ने कहा कि गलती कांग्रेस कर रही है और बेचारे बकरे की जान मुश्किल में है। उन्होंने साथ ही कहा कि बंसल कितना भी टोटका कर लें, वह बचने वाले नहीं हैं।
आगे पढ़ें, बंसल ने मुंबई जाकर महेश के प्रमोशन की 'डील' की थी फाइनल!
10 मई की खबरें:

महिला के कपड़े उतार बरसाए डंडे, प्रेमी जोड़े को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

अब बीच मैदान अंपायर से भिड़े कैलिस, 46 रन से जीता कोलकाता

चर्च से ताबूत मंगवा कर विशेष विमान से भेजा सनाउल्‍लाह का शव, पाकिस्‍तान ने राजकीयसम्‍मान के साथ ��

बचपन में झाड़ू से पीटी गई थीं कंगना राणावत

महिला के कपड़े उतार बरसाए डंडे, प्रेमी जोड़े को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

हवलदार के पूजा घर से मिले नर कंकाल, बलि देने के लिए दो बच्चियों की पूजा करते रंगे हाथगिरफ्तार

हमें चाहि‍ए ओबामा...और वह भी मुर्दा

खुर्शीद ने चीन ने नहीं पूछा, उसने भारतीय सीमा में क्‍यों की घुसपैठ

स्‍कूली बस में बच्‍चों को दिखाते थे पॉर्न क्लिप, नशा देकर सेक्‍स करता था अधेड़

बंसल ने मुंबई जाकर महेश के प्रमोशन की 'डील' की थी फाइनल!

चीन की सबसे अमीर हस्तियों में माओ की पड़पोती भी

कंडोम से बचते हैं पोर्न एक्‍टर, किसके साथ करना है सेक्‍स? पता नहीं