नई दिल्ली. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न मिल सकता है। इसकी घोषणा 25 दिसंबर को उनके 90वें जन्मदिन पर की जा सकती है। उन्हें 26 जनवरी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने इस संबंध में फैसला कर लिया है। इसकी औपचारिक घोषणा ही बाकी है। पिछले साल क्रिकेटर
सचिन तेंडुलकर और सीएनआर राव को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। भाजपा ने पिछले साल तत्कालीन यूपीए सरकार से वाजपेयी को भारत रत्न देने की मांग की थी। अब पार्टी की सरकार है। लालकृष्ण आडवाणी खुद इसकी पैरवी कर चुके हैं।