पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तेलंगाना बिल की समयसीमा का आज आखिरी दिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैदराबाद. आंध्र विधानसभा में भारी गतिरोध के बीच पृथक तेलंगाना बिल खारिज हो गया है। इसके साथ ही विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। मुख्यमंत्री किरन कुमार रेड्डी ने बिल खारिज करने का प्रस्ताव रखा था।
गृह मंत्रालय सूत्रों की मानें केंद्र ने पृथक तेलंगाना विधेयक को संसद में पेश करने की तैयारी कर ली है। इस बीच, राज्य में सभी की निगाहें अब केंद्र सरकार की अंतिम कदम पर हैं। हालांकि, पृथक तेलंगाना मुद्दे पर समर्थन को लेकर राज्य में कांग्रेस भी बंट गई है। आंध्र के मुख्यमंत्री किरन कुमार रेड्डी ने कांग्रेस हाई कमान को चेतावनी दी है कि अगर नया राज्य बनता है तो वे पार्टी छोड़ देंगे। सूत्रों की मानें, तो संसद में तेलंगाना विधेयक पर चर्चा शुरू होने के पहले वह पार्टी छोड़ सकते हैं। वह लगातार तेलंगाना विरोधी कांग्रेसी नेताओं के संपर्क में हैं। हो सकता है आने वाले समय में वह खुद की पार्टी बनाएं।
पृथक तेलंगाना मुद्दे पर वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में राज्य में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ है। उधर, तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) का रुख अब तक साफ नहीं है। टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू दोनों क्षेत्रों को बराबर न्याय मिलने की मांग कर रहे हैं। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में टीडीपी के बीजेपी के साथ आने की भी संभावना है।