नई दिल्ली। एक अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई के तहत सीबीआई ने शुक्रवार को पुणे से एक हैकर को पकड़ा है। इस पर दुनिया भर में 900 ईमेल अकाउंट हैक करने का आरोप है। जिन लोगों के लिए वह काम कर रहा था, उनमें कॉरपोरेट जगत के लोग भी शामिल बताए गए हैं।
सीबीआई ने अमेरिकी एजेंसी एफबीआई से मिले इनपुट पर यह कार्रवाई की है। अमेरिका के साथ चीन और रोमानिया में भी हैकरों की धरपकड़ की गई। सीबीआई को पुणे में सैनिक अफसर के बेटे अमित विक्रम तिवारी की गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली थी। मामला दर्ज कर उसे आईटी कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है।
इस हैकिंग नेटवर्क के खुलासे के बाद विवादों में रह चुकी
इंडियन प्रीमियर लीग (
आईपीएल) एक बार फिर से चर्चा में है। टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि
आईपीएल से जुड़े कुछ लोगों ने कुछ ईमेल अकाउंट्स हैक करने के लिए तिवारी से संपर्क किया था, लेकिन पैसे के लेन-देन को लेकर उनके बीच विवाद हुआ और हैंकिंग नहीं की जा सकी। मुख्य आरोपी अमित विक्रम तिवारी के आईपीएल कनेक्शन के बारे में सीबीआई जांच कर रही है।
विस्तृत खबर आगे की स्लाइड्स में पढ़ी जा सकती है।