पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Binny Taught Mohalla Sabha Concept To Arvind Kejriwal, Read In Hindi Profile Of Vinod Kumar

पनीर बेचने वाले के बेटे हैं बिन्नी, केजरीवाल को पढ़ाया था मोहल्ला सभा का पाठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. दिल्ली की राजनीति में उथल-पुथल मचाने वाले लक्ष्मी नगर सीट से विधायक विनोद कुमार बिन्नी को भले ही आम आदमी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया हो, लेकिन इस बात से पनीर सप्लाई करने वाले कारोबारी के बेटे बिन्नी का हौसला टूटा नहीं है। बिन्नी की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अरविंद केजरीवाल ने मोहल्ला सभा का कॉन्सेप्ट बिन्नी से ही सीखा है।
केजरीवाल पर लगा चुके झूठ बोलने का आरोप
अरविंद केजरीवाल पर झूठ बोलने का आरोप लगा चुके बिन्नी ने चुनावी राजनीति में बहुत तेजी से कदम बढ़ाए हैं। बिन्नी का कहना है कि आम आदमी पार्टी ने लोगों के साथ धोखा किया है। बिन्नी और उनकी राजनीति को करीब से जानने वाले मानते हैं कि लक्ष्मी नगर से 41 साल के विधायक की राजनीति महत्वाकांक्षाएं तेजी से बढ़ रही हैं। जानकारों का कहना है कि बिन्नी की नजरें लोकसभा चुनाव पर टिकी हुई हैं।