मुंबई. 'शोर-इन द सिटी' जैसी चर्चित फिल्म में काम कर चुकी हीरोइन राधिका आप्टे से मिलती-जुलती एक लड़की के कुछ फोटो सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप पर वायरल हो गए हैं। आप्टे का कहना है कि ये मॉर्फ्ड पिक्चर्स हैं।
'शोर' के अलावा राधिका मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और बंगाली फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत
शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' से की थी। अब 20 फरवरी को वरुण धवन के साथ उनकी फिल्म 'बदलापुर' रिलीज होने वाली है।
राधिका ने कहा कि जो फोटोज वायरल हो रहे हैं, उसमें उनका चेहरा मिलता जरूर है, पर असल में वह नहीं हैं। अभी तक यह पता नहीं चला है कि ये फोटोज किसने वायरल कराए। राधिका ने 2012 में म्यूजिक डायरेक्टर बेनेडिक्ट टेलर से शादी की है।
इससे पहले फोटो वायरल होने के चलते
करीना कपूर-शाहिद कपूर, अस्मित पटेल-रिया सेन भी चर्चा में आ चुके हैं। पिछले साल दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस वसुंधरा कश्यप और उनके ब्वॉयफ्रेंड के अंतरंग फोटोज भी सोशल मीडिया पर आए थे। येवादा के सेट पर ली गई श्रुति हासन की हॉट फोटो लीक होने के मामले ने भी तूल पकड़ लिया था और श्रुति को एफआईआर तक दर्ज करानी पड़ी थी।