पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Burdwan Blast Admitted Guilt Shahnur Alam

बर्दवान धमाके में शाहनूर आलम ने कबूला गुनाह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुवाहाटी. असम पुलिस ने दावा किया है कि दो अक्तूबर को हुए बर्दवान विस्फोट में मुख्य आरोपी शाहनूर आलम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। विशेष शाखा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पल्लब भटटाचार्य ने सोमवार को बताया कि पूछताछ के दौरान बर्दवान मामले में शाहनूर की संलिप्तता सामने आई है।
वह आतंकवादी समूह जमात-उल-मुजाहिददीन बांग्लादेश (जेएमबी) के संपर्क में था। उन्होंने कहा, शाहनूर ने बताया कि जेएमबी बांग्लादेश सरकार के खिलाफ काम कर रहा है इसलिए संगठन काफी दबाव में है और पश्चिम बंगाल में शरण लेने के प्रयास में है। वहां इसका नेटवर्क है।