लोकसभा सीटों का हाल
वडोदरा: भाजपा को मिली जीत। पार्टी प्रत्याशी रंजनाबेन पटेल ने निकटतम कांग्रेसी उम्मीदवार नरेंद्र रावत को 3,29,507 वोटों के अंतर से हराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यह सीट खाली करने के बाद यहां चुनाव हुआ था। दरअसल, मोदी ने इस साल लोकसभा चुनाव वाराणसी और वडोदरा, दोनों जगहों से लड़ा था और जीत दर्ज की थी। बाद में उन्होंने वाराणसी सीट अपने पास रखकर वडोदरा सीट छोड़ दी।
मैनपुरी: समाजवादी पार्टी जीती। पार्टी प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने 3 लाख 21 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। सपा प्रमुख
मुलायम सिंह यादव द्वारा यह सीट खाली करने के बाद यहां उपचुनाव हुए थे। दरअसल, मुलायम ने लोकसभा चुनाव दो जगहों, आजमगढ़ और मैनपुरी से लड़ा था और जीत दर्ज की थी। उन्होंने आजमगढ़ सीट बरकरार रखी और मैनपुरी से इस्तीफा दे दिया था।
मेडक: इस सीट से तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रत्याशी के प्रभाकर रेड्डी ने 3,61,277 वोटों से जीत दर्ज की। मेडक सीट पर उपचुनाव की नौबत इसलिए आई, क्योंकि तेलंगाना राष्ट्र समिति प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने राज्य का मुख्यमंत्री बनने के बाद सीट छोड़ दी थी।
आगे की स्लाइड में पढ़ें यूपी में किस सीट पर किसे मिली जीत...