पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Cabinet May Consider Raising LPG Cylinder Cap To 12

राहुल इफेक्‍ट! अब साल में मिलेंगे 12 सस्‍ते सिलेंडर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्‍ली. कांगेस के नेतृत्‍व वाली यूपीए सरकार ने सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडरों की संख्‍या 9 से 12 करने के फैसले पर मुहर लगा दी। गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने 17 जनवरी को हुए कांग्रेस के अधिवेशन में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से सस्‍ते रसोई गैस सिलेंडरों की संख्‍या बढ़ाने की मांग की थी। राहुल के बयान के कुछ मिनट बाद ही पेट्रोलियम मंत्री एम. वीरप्‍पा मोइली ने सिलेंडरों की संख्‍या बढ़ाकर 12 करने के संकेत दिए थे।
सरकार पर बढ़ेगा बोझ
सिलेंडरों की सालाना संख्‍या 12 करने से से ईंधन सब्सिडी 3,300 करोड़ रुपए से 5,000 करोड़ रुपए बढ़ जाएगी। अभी एलपीजी पर सालाना 46 हजार करोड़ रुपए सब्सिडी दी जाती है।
आगे पढ़ें: सांसदों को निजी एयरलाइन्स में चाहिए खास सुविधाएं