नई दिल्ली. विवादों और आलोचना के केंद्र में आ चुकी
आम आदमी पार्टी (
आप) की
मुसीबत और बढ़ सकती है। 'आप' के नेता कुमार विश्वास के खिलाफ एक और केस
मुंबई के थाने में दर्ज कराया गया है। उन पर सिखों की धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया गया है। उधर, दिल्ली सरकार के कानून मंत्री
सोमनाथ भारती पर बुधवार को एक और केस दर्ज हो सकता है। इस बारे में दिल्ली की एक कोर्ट आज अपना आदेश सुनाएगी। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट चेतना सिंह ने मंगलवार को मामले की सुनवाई पूरी कर ली थी। सोमनाथ भारती के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए युगांडा की महिला ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। मामला सोमनाथ भारती के नेतृत्व में आधी रात को कथित छापेमारी से जुड़ा है। युगांडा की महिला ने छापेमारी के दौरान अपने साथ
छेड़खानी करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ नया केस दर्ज करने की मांग की थी।
वहीं सोमनाथ भारती के इस्तीफे की मांग को लेकर आज
बीजेपी मार्च करेगी। उधर, महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने भी राष्ट्रपति और दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग को पत्र लिख सोमनाथ भारती के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस ने कहा था- अलग एफआईआर की जरूरत नहीं
इससे पहले पुलिस ने सोमनाथ भारती के खिलाफ अलग से प्राथमिकी दर्ज करने से इंकार कर दिया था। इस बारे में पुलिस उपायुक्त बीएस जायसवाल का कहना था कि उस महिला को उसी घटना से संबंधित पहली प्राथमिकी में गवाह बनाया गया है। इसलिए पुलिस ने कोर्ट से कहा कि अलग से केस दर्ज करने की कोई जरूरत नहीं है। डीसीपी की इस रिपोर्ट का युगांडा की महिला के वकील राकेश सहरावत ने जोरदार विरोध किया था।
आगे पढ़ें: मुंबई में कुमार विश्वास पर भी एक और केस दर्ज