पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • CBI Is Working On Chargesheet In Railgate

रेलवे घूसकांड: चार्जशीट को मजबूत करने में जुटी सीबीआई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. रेलवे में मनचाहे पद के लिए करोड़ों की रिश्वत मामले को कोर्ट में साबित करने के लिए सीबीआई तफ्तीश में मिले साक्ष्यों को एकत्र और पुख्ता/मजबूत करने में जुटी हुई है। सीबीआई आरोपियों के खिलाफ मजबूत चार्जशीट कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
सीबीआई का कहना है कि सही समय पर तत्कालीन रेल मंत्री पवन बंसल से पूछताछ की जाएगी। आरोपियों से पूछताछ और फोन पर बातचीत में पवन बंसल के बारे इतने अहम सबूत मिले कि बंसल के पास इस्तीफा देने के अलावा कोई चारा नहीं था। देखना सिर्फ यह है कि सीबीआई बंसल के खिलाफ कब और कैसी कार्रवाई करेगी। मामले में अभी और भी लोग गिरफ्तार किए जा सकते है।
इस मामले में आरोपियों के बीच फोन पर बातचीत सबसे अहम सबूत है लेकिन टेप बातचीत को कोर्ट में साबित करने के लिए इसके सपोर्ट में अन्य साक्ष्यों की जरूरत होती है। इसलिए सीबीआई बातचीत से जुड़े सभी साक्ष्यों को जुटा कर अपना केस मजबूत बनाने में लगी हुई। टेप की बातचीत को साबित करने के लिए आरोपियों के पूछताछ के दौरान दर्ज किए बयान और परिस्थितिजन्य साक्ष्य तो है। लेकिन टेप में दर्ज आवाज आरोपियों की ही है इसे साबित करने के लिए आरोपियों की आवाज के नमूनों और टेप को मिलान के लिए फॉरेंसिक प्रयोगशाला में भेजा गया है। पवन बंसल के भांजे विजय सिंगला और संदीप गोयल का रिश्वत के 90 लाख रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा जाना अहम है।
रेलवे बोर्ड मेंबर महेश कुमार की ओर से रकम का इंतजाम करने वाले मंजूनाथ ने दिल्ली के अपने परिचित राहुल यादव के माध्यम से रकम चंड़ीगढ़ पहुंचाई थी राहुल ने विवेक कुमार और धर्मेंद्र के हाथों यह रकम वहां भिजवाई थी। विजय सिंगला, संदीप गोयल, धर्मेंद और विवेक को 90 लाख रुपए के साथ पकड़ा गया था।
तफ्तीश के दौरान सीबीआई को रेलवे के टेंडर और प्रमोशन से संबंधित कई अन्य मामलों में गड़बड़ी का पता चला है। इन मामलों से जुड़ी फाइलों की जांच क ी जा रही है। इसके बाद सीबीआई इन मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर सकती है।