पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Cbi To Question To Pawan Bansal In Railway Promotion Scam

पवन बंसल के खिलाफ सबूत जुटा रही सीबीआई, जल्द करेगी पूछताछ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. रेल घूसकांड मामले में पूर्व रेल मंत्री से पूछताछ से पहले सीबीआई उनके खिलाफ पुख्ता सबूत जुटा लेना चाहती है। इसके बाद ही उनसे पूछताछ की जाएगी। सीबीआई ने सोमवार को रेलवे मंत्रालय के दो अधिकारियों से पूछताछ की। जांच एजेंसी ने प्रमोशन, ट्रांसफर और टेंडर से जुड़ी फाइलें जांच के लिए जब्त कर ली हैं। इस मामले में अब नई एफआईआर दर्ज की जा सकती हैं। सीबीआई सूत्रों ने कहा कि सीबीआई पूर्व रेलमंत्री पवन बंसल से कभी भी पूछताछ कर सकती है।
सीबीआई अधिकारी सोमवार को रेल भवन पहुंचे। उन्होंने रेल मंत्रालय के अधिकारियों से प्रमोशन, ट्रांसफर, टेंडर से संबंधित फाइलें मांगी। उसने मंत्रालय से पिछले तीन साल में हुए ट्रांसफर की जानकारी मांगी है। जांच और पूछताछ में कई गड़बडिय़ों का पता चला है। इस मामले में बंसल के भांजे विजय सिंगला समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई घूसकांड के आरोपियों की फोन टैपिंग में सामने आए अधिकारियों से भी पूछताछ करेगी। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय मित्तल से भी सवाल-जवाब किया जा सकता है। कपूरथला, चितरंजन में प्रमुख पदों की तैनाती में गड़बड़ी: सीबीआई सूत्रों के अनुसार कपूरथला रेल कोच फैक्टरी के चीफ इंजीनियर के पद और चितरंजन लोको वक्र्स के स्टोर के कंट्रोलर के पद पर तैनाती से जुड़े मामलों में गड़बड़ी पाई गई है। इस बारे में पवन बंसल के निजी सचिव राहुल भंडारी से भी पूछताछ की जा चुकी है।