पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चीनी घुसपैठ के चलते भारत ने रद्द किया अमेरिका-जापान के साथ युद्धाभ्‍यास

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्‍ली. पिछले महीने लद्दाख में चीनी सेना की घुसपैठ से पैदा हुए हालात के बीच भारत ने अमेरिका और जापान के साथ होने वाले नौसेना अभ्‍यास से कदम पीछे खींच लिए हैं। यह अभ्‍यास गुआम द्वीप में होनी थी। अमेरिका और जापान के नेवी अफसरों ने त्रिपक्षीय युद्धाभ्‍यास के सिलसिले में बातचीत के लिए पिछले महीने भारत का दौरा किया।
चीन ने कहा कि भारत, अमेरिका और जापान के संयुक्‍त नौसैनिक युद्धाभ्‍यास का मकसद इस इलाके में अपना दबदबा कायम करना है। ड्रैगन ने इन देशों को खुलेआम चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे अभ्‍यास नहीं होने चाहिए।
चीन की ऐसी प्रतिक्रिया को देखते हुए भारतीय रक्षा मंत्रालय ने पहले जापान के ओकिनावा द्वीप में अभ्‍यास किए जाने की शर्त रखी। फिर भारत ने कहा कि चीनी घुसपैठ की वजह से पैदा हुए तनाव के चलते इस युद्धाभ्‍यास को द्विपक्षीय ही रखा जाना चाहिए। इसके बाद रक्षा मंत्रालय ने इस कवायद से अपने पैर पूरी तरह पीछे खींच लिए।
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि यह बेहद हैरानी की बात है कि अमेरिका और जापान ने नौसैनिक अभ्‍यास के बारे में भारत की जमीन पर चर्चा की, लेकिन भारत इसका बहिष्‍कार करने में जुटा रहा।
इस बीच, ऐसी भी खबर आ रही है कि चीन की सेना भारत में 10 अप्रैल को ही घुस चुकी थी, जबकि सरकार बता रही है कि 15 अप्रैल को घुसपैठ हुई थी। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्‍या भारत सरकार को पांच दिन तक चीनी घुसपैठ का पता ही नहीं चला? आगे विस्‍तार से पढ़ें-

आर्मी चीफ की राय पर चीन की धमकी- भारतीय मीडिया की उकसावे की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं करेंगे

ड्रैगन ने लद्दाख में गाड़ा पांचवा तंबू और हमारी जमीन पर लिख दिया- आप चीन में हैं

सरकार ने बताया- हमारी सीमा में 19 किमी तक घुसी चीन की सेना

चीनी सैनिकों ने लद्दाख में घुस कर बनाई चौकी, टकराव की नौबत

चीन से निपटने के लिए भारत ने दी 'प्रोजेक्ट वर्षा' को हरी झंडी

पाकिस्‍तान ने सौंपा पोर्ट, अब भारत की छाती पर मूंग दलेगा चीन!

भारत की सीमा में जासूसों की 'फौज' छोड़ेगा चीन!

दक्षिण चीन सागर मामले पर चीन की भारत को चेतावनी

पढ़ाई थोपने वाले चीन शिविरों का सच, यहां के लोग सुनाते थे भयानक कहानियां

अब एक बार फिर छिड़ेगी 'जंग' और भारतीय सैनिकों से धूल चाटेंगे चीन के सैनिक

चीन ने भारत का विरोध कर दिया पाक का साथ, कोरिया ने दी अमेरिका पर हमले की धमकी

पाकिस्‍तान बना चीन के हथियारों का सबसे बड़ा खरीदार, भारत सहित पूरी दुनिया परेशान

चीन पाकिस्तान से रख रहा है भारत पर नजर

नॉर्थ कोरि‍या ने हमले के लिए यूएस बेस पर तैनात की मि‍साइल यूनि‍ट, अमेरिका भी जवाब देने को...

महाशक्ति बनने को आतुर है चीन, जानें दुनिया की टॉप-10 सेनाओं के बारे में

इराक युद्ध के 10 साल: पहली गोली अमेरिकी ने चलाई तो आखिरी जूता इराकी ने मारा

उत्तर कोरिया ने दी अमेरिका को धमकी, जापान स्थित अमेरिकी बेस उड़ाने की धमकी