पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Chinese President Receives A Guard Of Honor, Says I Will Focus On 3 Goals

जिनपिंग को राष्‍ट्रपति भवन में मिला गार्ड ऑफ ऑनर, कहा- दोस्‍ती को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग का हैदराबाद हाउस में स्‍वागत करते नरेंद्र मोदी
नई दिल्‍ली। भारत दौरे पर आए चीन के राष्‍ट्रपति की औपचारिक यात्रा गुरुवार से शुरू हुई। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी शिखर वार्ता हुई। इस दौरान कई समझौते हुए। इससे पहले चीनी राष्‍ट्रपति ने गुरुवार को राष्‍ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर पाने के बाद दोनों देशों की दोस्‍ती को नई ऊंचाई पर ले जाने की बात कही। लेकिन असल में चीन का रवैया दुश्‍मनी बढ़ाने वाला ही लग रहा है। जिनपिंग के भारत दौरे पर आने से पहले जहां लगातार चीनी घुसपैठ बढ़ गई, वहीं चीन की सरकारी वेबसाइट पर भारतीय प्रधानमंत्री को लेकर भी प्रतिकूल टिप्‍पणी की गई है। उन्‍हें 'हिंदू कट्टरपंथी' कहा गया है।
क्‍या लिखा है चीनी वेबसाइट के लेख में
चीन की एक सरकारी वेबसाइट पर प्रकाशित आर्टिकल में भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी को हिंदू कट्टरपंथी बताया गया है। पाकिस्‍तानी पत्रकार सज्‍जाद मलिक द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल में कहा गया है कि मोदी को अगर चीन के साथ आगे बढ़ना है तो उन्‍हें कट्टर सहयोगियों को नियंत्रित करने की जरूरत है। हालांकि, वेबसाइट China.org.cn की ओर से कहा गया है कि यह आर्टिकल ओपनियन वाले कॉलम में प्रकाशित हुआ है, इसलिए जरूरी नहीं कि वह इन विचारों का समर्थन करती है। चीनी सरकार के सीधे नियंत्रण वाली इस वेबसाइट ने यह आर्टिकल उसी दिन प्रकाशित किया जिस दिन चीन के राष्‍ट्रपति भारत पहुंचे। इसमें मलिक ने लिखा कि शी जिनपिंग का दौरा मोदी के लिए खुद के व्‍यक्‍तित्‍व से जुड़े दोहरे मानकों को हल करने की चुनौती होगी। एक तरफ वो कट्टरपंथी धड़ों का प्रतिनिधित्‍व करते हैं और दूसरी ओर विश्‍व के सामने भारतीय राजनेता के तौर पर हैं। आर्टिकल में 2002 में गुजरात दंगों का भी जिक्र किया गया है।
आगे की स्‍लाइड्स में पढ़ें: कैसे हुआ चीनी राष्‍ट्रपति का राजनयिक स्‍वागत, साथ में देखें दौरे से जुड़ी तस्‍वीरें