पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Cnn Ibn Csds Survey On Lok Sabha Poll Congress Bjp

एक और सर्वे में निकला कांग्रेस के लिए बुरा नतीजा, एनडीए को भी बहुमत नहीं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली. अभी लोकसभा चुनाव हों तो एनडीए को 211 से 231 के बीच सीटें मिलेंगी। जबकि यूपीए को 107 से 127 के करीब। इनमें से भाजपा 192 से 210 सीटों के आसपास रहेगी। जबकि कांग्रेस 92 से 108 के बीच। ये निष्कर्ष हैं, सीएनएन आईबीएन और सीएसडीएस के सर्वे के। यह सर्वे 18 राज्यों में जनवरी के पहले दो हफ्तों में हुआ है। इसके नतीजे शुक्रवार को जारी किए गए।

चुनाव पूर्व पोल सर्वे के नतीजों की दुंदुभी बजाते हुए भाजपा का कहना है कि के वल एनडीए सरकार ही लोगों को स्थिर सरकार दे सकती है और जो क्षेत्रीय पार्टियां एनडीए का सहयोगी रह चुकी हैं वह फिर से वापस आ सकती हैं। पार्टी का कहना है कि भाजपा सरकार बनाने की दौड़ में सबसे आगे है और अपने 183 के उच्चतम सीटों के स्कोर को भी पार कर जाएगी।

इससे पहले इंडिया टुडे-सी वोटर के सर्वे में भी किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने का निष्‍कर्ष निकाला गया था। सीएनएन आईबीएन और सीएसडीएस के सर्वे में कई राज्‍यों का सीटों का प्रोजेक्‍शन नहीं दिया गया है बल्कि सिर्फ वोट शेयर दिया गया है। आगे पढें: