नई दिल्ली.
बीजेपी के नारे ‘मैं नहीं, हम’ को चुराने को लेकर निशाने पर आई कांग्रेस स्लोगन को लेकर अब हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है।
कांग्रेस ने अब अपना हर वो नारा बदल लिया है, जिसमें
‘आम आदमी’ शब्द का प्रयोग किया गया है। तभी तो कांग्रेस के 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए जारी किए नए विज्ञापन में नया नारा ‘हर हाथ शक्ति, हर हाथ तरक्की’ दिया है। इस नारे में कांग्रेस ने ‘आम आदमी’ का प्रयोग नहीं किया है। जबकि कांग्रेस के पिछले दोनों लोकसभा चुनाव के नारों में ‘आम आदमी’ शब्दों का प्रयोग था।
इसलिए हटाई कांग्रेस ने ‘आम आदमी’ से नजर
कुछ राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक कांग्रेस ने अब अपना ध्यान आम आदमी से हटाकर मध्यमवर्गीय परिवार की ओर लगा लिया है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी स्वीकार कर चुकी हैं कि यदि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करना चाहती है, तो उसे मध्यमवर्गीय लोगों का भरोसा जीतना होगा।
आम आदमी पार्टी (
आप) ने ‘आम आदमी’ के दम पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया और सत्ता में आई। वह नहीं चाहती कि ‘आम आदमी’ का प्रयोग करने पर उस पर 'आप' की नकल करने का आरोप लगे। अभी 'मैं नहीं, हम' नारे के साथ चलाए गए अभियान को लेकर कांग्रेस विवाद में पड़ गई थी। भाजपा ने आरोप लगाया कि यह लाइन
नरेंद्र मोदी के नारे से चुराई गई।
आगे पढ़ें: कांग्रेस ने और कहां-कहां से हटाया 'आम आदमी' का नाम