पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Congress MP Sanjay Nirupam Ends His Indefinite Hunger Strike

कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने खत्म की भूख हड़ताल हड़ताल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई। गत चार दिनों से मुंबई में बिजली की दरों में कमी की मांग को लेकर धरने पर बैठे कांग्रेस सांसद संजय निरूपम ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहाण ने बिजली दरों की समीक्षा का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद निरुपम ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे ने भी रविवार को संजय निरूपम से मुलाकात की थी।

निरूपम ने भूख हड़ताल खत्म करने से एक दिन पहले रिलायंस इनर्जी के मालिक अनिल अंबानी के घर के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वह रिलायंस एडीए ग्रुप के प्रमुख अनिल अंबानी के घर के सामने खुद को आग लगा लेंगे। वह मुंबई के कांदिवली इलाके में स्थित रिलायंस इनर्जी के कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठे थे। वह विद्युत कंपनियों के ऑडिट की भी मांग कर रहे थे।

शनिवार को निरूपम की भूख हड़ताल को समर्थन देने मुंबई उपनगरीय इलाके के पालक मंत्री मोहम्मद अरिफ नसीम खान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जनार्दन चंद्राकर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृपाशंकर सिंह धरना स्थल पर पहुंचे थे।