पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Congress Said Consumers Have The Advantage Of Reduced Oil Prices

तेल की घटी कीमतों का फायदा उपभोक्ताओं को मिले : कांग्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. कांग्रेस ने मंगलवार को संसद में मांग की कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की घटी कीमतों का फायदा उपभोक्ताओं को मिलना चाहिए। कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाया।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 140 डाॅलर प्रति बैरल से घटकर 65 से 70 डॉलर तक नीचे आ गई है। लेकिन इसका फायदा उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा है। जब पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बाजार आधारित कर दिया गया है तो फिर इनकी कीमतों में कमी क्यों नहीं की जा रही है।
खड़गे ने कहा कि कच्चे तेल की घटी कीमतों का फायदा उपभोक्ताओं को देने के बजाय सरकार अपना घाटा कम करने पर लगी है जो अच्छी बात नहीं है। उन्होंने मांग की कि सरकार को इस बारे में सदन में बयान देना चाहिए। आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन ने भी खड़गे की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने संसद को विश्वास में लिए बिना यह फैसला किया है।