पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेल में कैदी से बलात्‍कार, नौसेना अफसर ने बीवी को दोस्‍तों के सामने परोसा!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्‍ली। हरियाणा में बल्लभगढ़ के नीमका जेल में बंद दो महिला कैदियों ने जेल के अधीक्षक और उप अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि दोनों अधिकारी शराब के नशे में उनके साथ मारपीट करते हैं। एक महिला ने तो दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। एक महिला के परिजनों ने कुछ समय पहले शिकायत भेजकर डीजी जेल से शिकायत की थी। पीडि़त महिलाओं के मंगलवार को कोर्ट में कलमबंद बयान हुए।
कोर्ट ने आरोपी अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने देर रात दोनों अधिकारियों पर मामला दर्ज कर लिया। जानकारी के मुताबिक इस्माइलपुर शिव कॉलोनी निवासी ओमेंद्र ने इस मामले में 23 अप्रैल को जेल के महानिदेशक और पुलिस आयुक्त को एक पत्र भेजकर बताया था उसके भाई-भाभी पर अपहरण और हत्या का मामला वर्ष 2008 में दर्ज हुआ था। वर्ष 2011 में अदालत ने दोनों को सजा सुनाई थी। दोनों तभी से नीमका जेल में बंद हैं। 17 अप्रैल को वह जेल में भाई से मिलने गए थे। तब उसने बताया कि जेल अधिकारी भाई और भाभी पर अत्याचार कर रहे हैं। महानिदेशक जेल की तरफ से जिला सत्र न्यायाधीश को इस मामले में पत्र भेजकर सूचित किया गया। डीजे और सीजेएम ने शनिवार को जेल का दौरा किया था। इस दौरान जेल में बंद दो अन्य सजायाफ्ता महिला कैदियों ने बताया कि जेल के अधीक्षक व उप अधीक्षक उन पर अत्याचार करते हैं। इनमें एक महिला चार साल से और दूसरी पांच साल से जेल में बंद है। दोनों महिलाओं का आरोप है कि शराब पीकर दोनों अधिकारी उनके साथ आए दिन मारपीट करते रहते है। अधिकारियों का साथ दो महिला वार्डन भी देती हैं। चार साल से सजा काट रही एक महिला कैदी ने जेल के उप अधीक्षक पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया। दोनों महिलाओं का आरोप है कि जेल में बंद सभी महिला कैदियों पर दोनों अधिकारियों और वार्डन अत्याचार करते हैं। इस पर दोनों महिलाओं को कोर्ट में पेश होने को कहा गया था।
मंगलवार को दोनों महिलाओं को सीजेएम अमृत सिंह चालिया की अदालत में पेश किया गया। जहां दोनों के बयान दर्ज हुए। अदालत ने थाना सदर पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। थाना सदर प्रभारी एवं प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी अभिषेक जोरवाल का कहना है कि अदालत का आदेश पहुंच चुका है। जल्द ही मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
दूसरी ओर, नौसेना के एक अधिकारी की पत्नी ने पति पर उसके साथियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने को लेकर जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है। महिला का पति लेफ्टिनेंट कमांडर रैंक (मेजर के बराबर) का है। वह नेवल शिप रिपेयर यार्ड कारवार (कर्नाटक) में पोस्टेड है। महिला खुद एमबीए है। यह जानकारी खुद पीडि़त महिला ने मंगलवार को रक्षामंत्री एंटनी से मुलाकात के बाद दी। उसने बताया कि एंटनी ने उसे भरोसा दिलाया कि वे विभागीय जांच कराएंगे। विस्‍तार से अगली स्‍लाइड में पढें...

मरे हुए सैनिक का दिल निकाला और खा गया

अब बिना ब्रेस्‍ट के हैं एंजेलिना जोली, मौत के डर से कराई सर्जरी

पुरुष और महिला अकेले छोड़ दिए जाएं तो सेक्स ही करेंगे: कोर्ट

ओशो ने अपनी अंग्रेज अटेंडेट को कर दिया था प्रेग्नेंट!

अमेरिकियों का हाल: किसी ने बोगी में की टॉयलेट तो कोई लेडीज अंडरवियर पहन मेट्रो में हुआ सवार

औरतों के लिए 'खतरा' बने खूबसूरत मर्द को दिया देश निकाला

पोप की ड्रेस पहन प्राइवेट पार्ट पर बनाया क्रॉस और लोगों को बांटने लगी कंडोम

पहली बार सामने आईं बलुस्‍कोनी के निजी कमरे की तस्‍वीरें, जहां करते थे वेश्‍याओं से सेक्‍स