पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Delhi: 23 Year Old Woman Allegedly Gang Raped In Moving Car

दिल्लीः चलती कार में युवती से सामूहिक बलात्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटोः प्रतीकात्मक प्रयोग)
नई दिल्ली. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दुष्कर्म की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। दक्षिण दिल्ली में 23-वर्षीय एक लड़की से उसके ब्वॉयफ्रेंड ने अपने दो दोस्तों के साथ चलती कार में सामूहिक बलात्कार किया और उसके नेहरू प्लेस इलाके के पास सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात की है, जब दिल्ली पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल की बेटी को आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 'लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ थी, तभी उसके दो दोस्त और गए। रास्ते में उन्होंने लड़की को कोल्ड ड्रिंक्स ऑफर की, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। इसे पीने के बाद लड़की बेहोश हो गई।' लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके साथ गैंगरेप किया गया और उसे नेहरू प्लेस फ्लाईओवर के पास फेंक दिया गया।
ऑटो चालक ने देखा, पुलिस को बताया
पुलिस ने बताया कि बेहोश हालत में लड़की को वहां से गुजर रहे एक ऑटो रिक्शा चालक ने देखा और पुलिस को सूचना दी। मेडिकल परीक्षण में बलात्कार की पुष्टि हुई है और मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस सिलसिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।