पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Delhi Election Results: To Promote Kiran Bedi As CM Candidate Is Major Reasons For Lose

दिल्ली चुनाव : इन पांच कारणों से पिछड़ रही 'भाजपा' और आगे है 'आप'

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. विधानसभा चुनाव में अब तक आ रहे रुझानों में भाजपा पीछे और आप आगे है। ये हैं भाजपा के पिछड़ने के संभावित कारण।
किरण बेदी : 1. सीएम पद की उम्मीदवार के रूप में नाम की घोषणा अचानक और देरी से हुई।
2. दिल्ली भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का भीतरघात।
3. बेदी का केजरीवाल के साथ मुद्दों पर डिबेट से इंकार, इमेज पर असर।
संघ-भाजपा काडर
1. चुनाव में देरी, उम्मीदवारों की भी देरी से घोषणा, तैयारी के लिए पूरा समय नहीं
2. संघ-भाजपा कार्यकर्ताओं में कन्फ्यूजन की स्थिति, प्रचार का कम समय मिला
टिकटों का बंटवारा
1. चुनाव से ऐन पहले पार्टी में शामिल नेताओं को टिकट देने का कड़ा विरोध ।
2. दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को नजअंदाज करना
भगवा संगठन
1. भाजपा के सहयोगी संगठनों की विवादित गतिविधियां।
2. संघ की पृष्ठभूमि वाले केंद्रीय नेताओं के बोल से बिगड़ा माहौल
ओपिनियन पोल
1. बेदी की तुलना में केजरीवाल को ज्यादा लोकप्रिय बताना
2. भाजपा का वोट शेयर पहले जैसा ही, खास बढ़ोतरी नहीं
आप के आगे रहने के 5 संभावित कारण
1. ईमानदार, सादगी पसंद छवि के चलते जनता में बेहद लोकप्रिय।
2. भगोड़ा होने के आरोप पर कई बार माफी मांग विश्वास जीता
भाजपा में असंतोष
1. केजरीवाल का विकल्प न होने से भाजपा बेदी को सामने लाने पर मजबूर हो गई
2. दिल्ली भाजपा में विरोध मुखर होने से पार्टी घरेलू झगड़ों में ही उलझकर रह गई
कांग्रेस भी वजह
1. कांग्रेस कहीं भी दौड़ में नहीं दिखी, अजय माकन को देर से प्रोजेक्ट किया
2. तब तक केजरीवाल ने लीड ले ली, कांग्रेस का वोट बैंक भी आप के खाते में गया
नकारात्मक प्रचार
1. भाजपा नेताओं ने पूरे प्रचार अभियान के दौरान नकारात्मक प्रचार किया
2. केजरीवाल इसे भी मुद्दा बनाया, सहानुभूति से वोट शेयर बढ़ाने में सफल रहे
मुद्दों पर घेरा
1. दिल्ली के लिए अहम बिजली और पानी के मुद्दे को जबर्दस्त ढंग से उछाला
2. जनलोकपाल मुद्दे पर पिछली सरकार गिरी थी, उसका भी ठीकरा भाजपा पर फोड़ा