नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है। आप 65 सीटों पर आगे है। बीजेपी+ की बढ़त चार सीटों पर सिमट गई है। कांग्रेस का खाता भी खुलता नहीं दिख रहा है। एक सीट आईएनएलडी जीतती दिख रही है। दिल्ली के पूरे नतीजे आने अभी बाकी हैं, लेकिन आप के नेताओं ने जीत का जश्न शुरू कर दिया है।
ट्विटर पर आप के कैंडिडेट्स ने अपनी सेल्फी के साथ ऑटोग्राफ वाली फोटो डालनी शुरू कर दी है। आप के ट्विटर अकाउंट पर एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। दिल्ली में ऐतिहासिक जीत की ओर कदम रख चुकी आम आदमी पार्टी के लिए ये मौका सेलिब्रेशन का ही है।