पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Delhi Election Results: ममता बनर्जी ने कहा यह जीत आम आदमी की जीत है

ममता बनर्जी बोलीं- दिल्ली में घमंडी हारे, मोदी विरोध राजनीति का बनेगा मोर्चा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की क्लीन स्वीप जीत से मोदी विरोधी खेमे में भी खुशी है। शुरुआती रूझान आते ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुए कहा कि यह आम आदमी की जीत है। वहीं, महाराष्ट्र सरकार में बीजेपी के साथ सत्ता के साझेदार और शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा, यह आम आदमी की पार्टी की लहर नहीं, सुनामी है। मुंबई में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उद्धव ने कहा, यह नरेंद्र मोदी की हार है और मुझे लगता है, उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेना चाहिए। इसके अलावा अन्ना हजार ने कहा कि यह किरण बेदी की नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी की हार है।
इससे पहले चुनाव नतीजों के रुझान आने के कुछ घंटों के भीतर ही ममता बनर्जी ने सोशल साइट टि्वटर पर अपने पोस्ट में कहा, ' यह जीत आम आदमी पार्टी की है और घमंडी लोगों की बड़ी हार है। जो लोग बदले की राजनीति कर रहे हैं और आम लोगों के बीच नफरत फैला रहे हैं उन्हें सबक मिलेगा।'
केजरीवाल के साथ संपर्क में ममता बनर्जी, शुरू हो सकती है नई राजनीति
दिल्ली की जीत से न केवल दिल्ली में आप सरकार बनाएगी बल्कि बीजेपी की मोदी सरकार के खिलाफ पूरे देश में नई राजनीति का नेतृत्व कर सकती है। इसके संकेत दिल्ली चुनाव से पहले और परिणाम के बाद मिले हैं। ममता ने कहा,' वर्तमान राजनीति हालात में दिल्ली चुनाव की जीत टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है। इससे स्पष्ट है कि डेमोक्रेसी में राजनीतिक बदले का कोई स्थान नहीं है। देश की इस बदलाव की जरूरत है।' इस बीच ऐसी खबरें हैं कि दिल्ली चुनाव में मतदाताओं से आप के लिए वोट की अपील करने वाली ममता अरविंद केजरीवाल से संपर्क में हैं और बंगाल में पैठ बनाने में जुटी बीजेपी को रोकने में मदद ले सकती हैं।
इधर, बिहार में भी नई सरकार बनाने जा रहे नीतीश कुमार के साथ भी ममता बनर्जी ने नए सिरे से बात शुरू कर दी है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि ममता बनर्जी, नीतीश कुमार केजरीवाल के साथ मिलकर मोदी विरोधी राजनीति को नई धार दे सकते हैं।