पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Delhi Women Commission Call Somnath Bharti Latest News

मुश्किल में सोमनाथ, दिल्‍ली महिला आयोग ने दिया आज 3 बजे तक पेश होने आदेश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्‍ली. युगांडा की महिलाओं से बदसलूकी के आरोपों से घिरे आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक और दिल्‍ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर दबाव बढ़ रहा है। (पूरा मामला जानने के लिए यहां क्लिक करें।) दिल्‍ली महिला आयोग ने सोमनाथ को आज दोपहर 3 बजे तक आयोग में पेश होने को कहा है। आयोग ने कहा है कि यदि सोमनाथ तय समय सीमा तक नहीं आते हैं, तो उनकी शिकायत उपराज्‍यपाल से की जाएगी। वहीं दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा रेल भवन के बाहर दिए गए धरने के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगी।
भाजपा ने अपनाया कड़ा रुख
सोमनाथ भारती के इस्‍तीफे की मांग पर भाजपा ने भी कड़ा रुख अपना लिया है। भाजपा नेता विजय गोयल ने कहा है कि सोमनाथ भारती के निलंबन की मांग को लेकर भाजपा दिल्‍ली के 14 जिलों में प्रदर्शन करेगी।
'आप' ने दी क्लिन चिट
'आप' नेसोमनाथ भारती को फिलहाल क्लीन चिट दे दी है। गुरुवार रात पार्टी के राजनीतिक मामलों के कमेटी की बैठक के बाद आप नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि अभी तक जितने साक्ष्य मिले हैं और जो फुटेज पार्टी के पास उपलब्ध है, उसके मुताबिक भारती दोषी नहीं है। यदि उन्हें जांच में दोषी पाया गया तो पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि सोमनाथ भारती अपने इलाके की जनता की शिकायत पर मौके पर पहुंचे थे। रेड डालने के मामले में पार्टी उन्हें दोषी नहीं मानती है।
आगे पढ़ें: कोर्ट ने मांगी पुलिस से रिपोर्ट