पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंडीएमके पार्टी में सत्ता नियंत्रण को लेकर विवाद अब सतह पर आ चुका है। कल करुणानिधि ने अलागिरी के बारे में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे पार्टी फोरम में अपनी बात रखने के बजाए मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रहे थे। इससे पार्टी में गलत संदेश जा रहा था। यहां तक कि अलागिरी ने स्टालिन के बारे में कहा कि वे तीन माह जीवित रहेंगे। इससे दुखद बात और क्या हो सकती है। एक पिता और पार्टी प्रमुख के तौर पर मैंने वो सारी बातें सही जो असहनीय थी।
आज अलागिरी ने पार्टी प्रमुख करुणानिधि के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा था और वे सपने में भी नहीं सोच सकते हैं।
पार्टी के सूत्रों के अनुसार, करुणानिधि ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चिट्ठी लिखकर स्टालिन की सुरक्षा बढ़ाने की मांगं की है। क्योंकि उन्हें अलागिरी के पार्टी से निलंबन के बाद से पार्टी पर नेतृत्व के लिए खूनी संघर्ष की आशंका जताने लगी है। सूत्रों ने पत्र के कंटेंट का विवरण देने से मना कर दिया है।
गौरतलब है कि 2006 में मदुरै रेलवे स्टेशन पर हुए जानलेवा हमले के बाद से उन्हें केंद्रीय सुरक्षा बल के सशस्त्र कमांडो की सुरक्षा प्रदान की गई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.