दलाई लामा ने उठाया तिब्बत का मुद्दा
दलाई लामा ने कहा, 'शी जिनपिंग की सोच काफी यथार्थवादी है और वह खुले विचार वाले शख्स हैं। इसलिए वह भारत से काफी कुछ सीख सकते हैं। तिब्बत की समस्या भारत की भी समस्या है। दोनों देशों को कभी न कभी इसे सुलझाना ही होगा। ऐसा बातचीत से ही हो सकता है, ताकत से नहीं। भारत और चीन के बीच आपसी भरोसे का रिश्ता काफी जरूरी है।' दलाई लामा ने चीन के नए नेतृत्व की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, 'भारत-चीन की दोस्ती एशिया के लिए अच्छी है। चीन का नया नेतृत्व लोकतांत्रिक है और चीन को अधिक लोकतांत्रिक बनने की जरूरत है।'
जिनपिंग का विरोध
गुरुवार दोपहर मोदी और जिनपिंग के बीच हैदराबाद हाउस में जब बैठक चल रही थी तो तिब्बती प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया। इससे पहले बुधवार को भी तिब्बतियों ने चीनी राष्ट्रपति के भारत दौरे के विरोध में चीनी दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया था। तब प्रदर्शनकारी दूतावास के बाहर तिब्बती झंडा लेकर जमा हो गए थे और तिब्बत की आजादी की मांग को लेकर जिनपिंग के खिलाफ नारेबाजी की थी।
आगे की स्लाइड्स में देखें तिब्बतियों के प्रदर्शन की तस्वीरें