पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Engineers Role Is Important In Nation Building: Modi

राष्ट्र निर्माण में इंजीनियरों की अहम भूमिका - मोदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंजीनियर दिवस के मौके पर इंजीनियरों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी सृजनात्मक सोच और कड़ी मेहनत से राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। मोदी ने ट्विटर पर जारी संदेश में कहा कि इंजीनियर दोस्तों को इंजीनियर दिवस की बधाई। मैं भारतरत्न एम. विश्वेश्वरैया को उनके जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हमारे इंजीनियरों ने अपनी सृजनात्मक सोच और कड़ी मेहनत से देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि मेरी कामना है कि हमारे इंजीनियर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियर बनें। मैं उनका आह्वान करता हूं कि वे अपनी क्षमताओं का उपयोग देश सेवा और भारतीय इंजीनियरिंग को विश्व स्तरीय बनाने में करते रहें। देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारतरत्न से सम्मानित जाने माने इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया के जन्मदिवस 15 सितंबर को इंजीनियर दिवस के रूप में मनाया जाता है।