पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Free Food Will Be Distributed To 20 Thousands In Madison Square Garden

मेडिसन स्क्वॉयर गार्डन के बाहर मोदी को सुनने आने वालों को मिलेगा मुफ्त खाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर में हवाईअड्डे के पास स्थित स्‍टेनबर्गर होटल में रात बिताने के बाद गुरुवार को न्‍यूयॉर्क जाने के लिए निकलते मोदी।
न्यूयॉर्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच दिनों की यात्रा के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति के साथ उनके भोज के कार्यक्रम को लेकर वहां का प्रशासन पसोपेश में पड़ गया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक मोदी ओबामा के साथ डिनर और जो बिडेन के साथ लंच करेंगे। लेकिन नवरात्र के चलते मोदी भोजन के दौरान सिर्फ नींबू पानी पिएंगे। व्हाइट हाउस में लंबे समय तक चीफ शेफ (मुख्य रसोइया) रहे वॉल्टर शीब ने कहा है कि मोदी के सम्मान में दिया जाने वाला डिनर थोड़ा अजीब होगा। शीब का कहना है कि आप व्रत रखने वाले नेता के सामने बैठकर जमकर भोजन करेंगे तो वह बहुत खराब लगेगा। अमेरिकी प्रशासन के लिए यही परेशानी की बात है। शायद इसी कारण से अमेरिकी प्रशासन इस बात को लेकर चुप्पी साधे हुए है कि मोदी के साथ भोज के दौरान ओबामा और बिडेन क्या खाएंगे या नहीं खाएंगे।
शेफ वॉल्टर शीब के मुताबिक, उन्हें यह याद नहीं है कि इससे पहले व्हाइट हाउस के किसी मेहमान ने भोजन न किया हो। शीब ने बताया कि खाना परोसते समय मेहमान की पसंद-नापसंद और धार्मिक मान्यताओं का पूरा खयाल रखा जाता है। उनके मुताबिक, "हर नेता की अलग चिंताएं होती हैं। कुछ नेता प्याज तक नहीं खाते हैं। कुछ की अलग पसंद होती है।"
बीजेपी के नेता नलिन कोहली ने भी इस बात की पुष्टि की है कि मोदी अमेरिका में भोजन, जूस या किसी वैकल्पिक आहार से दूर रहेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने इस बारे में कहा, "प्रधानमंत्री के भोजन से जुड़ी प्राथमिकताओं के बारे में मेजबानों को जानकारी दे दी गई है। मेजबान इसी बात को ध्यान में रखकर तैयारी कर रहे हैं।"
मेडिसन स्क्वॉयर गार्डन का वीडियो देखने और उसके बाहर खाने के इंतजाम को जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...