पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पैसे की कमी से जूझ रही है भारतीय सेना, आधुनिकीकरण प्‍लान पर पड़ा असर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्‍ली. भारतीय सेना इस समय धन की कमी से जूझ रही है। पैसे न होने के कारण सेना को आधुनिक बनाने की कई योजनाएं अटक गई हैं। रक्षा मंत्रालय ने सेना के लिए ईंधन का खर्चा, उनकी सैलरी आदि के लिए 7870 करोड़ रुपए की मांग की थी, जिसे वित्‍त मंत्रालय ठुकरा चुका है। वित्‍त मंत्रालय से पैसा नहीं मिलने के कारण हथियार खरीदने में भी देर हो रही है। समस्‍या का समाधान भी नई सरकार बनने से पहले होता मुमकिन नहीं लग रहा है।
आवंटित हुई रकम का 80 फीसदी हुआ खर्च
लड़ाई में सेना को बेहतर बनाने के उद्देश्‍य से उसे नए सामान की खरीदी और अन्‍य खर्चे के लिए 86740.71 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे। बताया जाता है कि इस रकम का 80 फीसदी से ज्‍यादा खर्च हो चुका है। वहीं अभी कई नए उपकरणों को खरीदा जाना बाकी है। पैसे की कमी को देखते हुए सेना में कॉस्‍ट कटिंग की भी बात सामने आई है। इस बारे में एक अधिकारी का कहना है कि सेना के लिए हथियारों की खरीदी के लिए किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा।
वायु सेना ने किया पूरा पैसा खर्च
वायु सेना ने अपने लिए आवंटित हुआ पूरा पैसा खर्च कर लिया है। वहीं वायु सेना की अभी कई योजनाएं अधर में हैं, जिन्‍हें पूरा किया जाना बाकी है। इसके लिए वायु सेना को पैसे की जरूरत है। रक्षा मंत्रालय का इस साल 2 लाख करोड़ रुपए से ज्‍यादा का बजट था। रक्षा मंत्रालय ने जब कुछ और पैसे के लिए वित्‍त मंत्रालय के समक्ष अपनी बात रखी, तो इसे नकार दिया गया।
प्रधानमंत्री ने कहा था- हिसाब से करना खर्च
कुछ समय पहले सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुलाकात की थी। इस मुलाकात में प्रधानमंत्री ने सेना के अधिकरियों को पैसे को हिसाब से खर्च करने की सलाह दी थी।
इस साल किस सेना को कितना पैसा मिला था
थल सेना: 13327.04 करोड़ रुपए
वायु सेना: 37048.06 करोड़ रुपए
नौ सेना: 23478 करोड़ रुपए
इन हथियारों की खरीदी पर पड़ेगा असर
126 फ्रेंच राफेल फाइटर प्‍लेन
6 पनडुब्‍बी
(आगे पढ़ें: 26 जनवरी को 12 बजे तक बंद रहेगी मेट्रो )