पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Accused Made A Video Of Gangrape, Threaten Girl To Upload It On Internet

गैंगरेप का शिकार लड़की ने दिखाई हिम्मत, आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलकाता. गैंगरेप की शिकार हुई 13 साल की एक लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए अपने साथ द़ुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को जेल भिजवाने में मदद की। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 15 से 18 साल की उम्र वाले इन आरोपियों ने पीड़ित लड़की को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी के सामने अपना मुंह खोला, तो वे गैंगरेप के वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड कर उसे बदनाम कर देंगे।
लड़की ने बताया कि 27 जनवरी को रात 8 बजे वह ट्यूशन से लौट रही थी, तभी उसके पड़ोस में रहने वाला 18 वर्षीय सुजय चटर्जी उसे जबर्दस्ती कर एक खाली मकान में ले गया। यहां सुरजीत और 15 साल का एक अन्य लड़का उसका इंतजार कर रहे थे। तीनों ने यहां मिलकर पीड़ित लड़की के साथ रेप किया और इस घिनौने कृत्य का वीडियो बना लिया।
लड़की वापस घर पहुंची, लेकिन किसी से घटना के बारे में जिक्र नहीं कहा। उसे वीडियो के सार्वजनिक हो जाने का डर था। अगले दिन सुबह जब वह स्कूल जा रही थी, तो सुजय और दोनों लड़कों ने उसे बदनाम करने की धमकी देकर दोबारा रेप किया। घटना के वक्त वहां एक और लड़का था। उसने भी पीड़ित के साथ रेप किया।

इन घटनाओं ने लड़की बुरी तरह सहम गई और करीब एक हफ्ते तक किसी से कुछ नहीं कहा। लड़की के माता-पिता भी यह समझ गए थे कि वह परेशान है, लेकिन इसके कारण के बारे में नहीं जानते थे। 5 फरवरी को उसने अपनी मां से पूरी बात कही। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। चारों आरोपी एक ही जगह के रहने वाले हैं।