पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यूड फोटोग्राफ्स लिए जाने के बाद ओडिसा में छात्राओं ने छोड़ा होस्टल

न्यूड फोटोग्राफ्स लिए जाने के बाद ओडिसा में छात्राओं ने छोड़ा होस्टल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहरामपुर. ओडिशा के गंजाम जिले में एक सरकारी स्कूल में छात्राओं के न्यूड फोटो खींचे जाने का मामला सामने आने के बाद 60 छात्राओं ने हॉस्टल छोड़ दिया है। आरोप है कि पिछले साल एक पिकनिक के दौरान स्कूल के अकाउंटेंट तुलु भुइयां और रसोइए ने छात्राओं के न्यूड फोटोग्राफ्स खींचे थे। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। आरोपी अब तक फरार हैं।
सूत्रों के मुताबिक, करीब 22 न्यूड और सेमी न्यूड फोटोग्राफ्स पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। स्कूल की हेड मिस्ट्रेस ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद चाइल्ड वेलफेयर कमिटी की ओर से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। दोनों आरोपियों ने अपना इस्तीफा भी दे दिया है, जबकि हॉस्टल वार्डन लंबी छुट्टी पर चली गई है।
हॉस्टल में कुल 87 छात्राएं रहती थीं। घटना के सामने आने के बाद इनमें से 60 ने हॉस्टल छोड़ दिया है। ये सभी कक्षा छह से आठवीं तक की छात्राएं हैं जो एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी से आती हैं। हॉस्टल में रह रही बाकी छात्राओं की सुरक्षा के लिए एक महिला कॉन्स्टेबल को तैनात किया गया है।